Home
News

Mi Super Sale आज से शुरू, 9500 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर

शाओमी कंपनी एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए सेल लेकर आई है। आज से शाओमी कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए सुपर सेल का आयोजन किया है। पांच दिन की ये साल आज से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगी। इस सेल के दौरान शाओमी के कई बेहतरीन स्मार्टफोन से लेकर कई अन्य प्रॉडक्ट पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Mi Super Sale आज से शुरू, 9500 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर

डिस्काउंट और ऑफर्स

शाओमी के 5 दिन वाले इस सुपर सेल में 6500 रुपए तक का डिस्काउंट और 3000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यूज़र्स को ये ऑफर एमआई.कॉम के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगी। आप कहीं से भी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट से Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप इस सेल को दौरान शाओमी के किसी भी फोन को अमेजन से HSBC Cashback क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप इस स्मार्टफोन को सीधा mi.com से खरीदेंगे तो आपको नो कॉस्ट ईएमआई, एयरटेल और जियो का फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा मिल सकता है।

डिस्काउंट वाले स्मार्टफोन की लिस्ट

Redmi 6A- इस फोन की असल कीमत 6999 रुपए है लेकिन इस सेल में इस फोन पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है इसलिए इस फोन की कीमत 5,999 रुपए है। हालांकि इस फोन पर कुल 1800 रुपए तक का ऑफ मिल सकता है।

Redmi Note 7S:- इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस फोन असल कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस फोन को सेल के दौरान 10,999 रुपए में बेचा जाएगा। लिहाजा इस फोन में भी 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एमआई एक्सचेंज ऑफर के तहत इसमें 1000 रुपए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Redmi Y3:- इस स्मार्टफोन को भी कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन की टैगलाइन के साथ हाल ही में पेश किया था। इस फोन की असल कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस फोन को 9,999 रुपए में बेचा रहा है। लिहाजा इस फोन में 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एमआई एक्सचेंज ऑफर के तहत इसमें भी 1000 रुपए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इन तीन मुख्य स्मार्टफोन के अलावा भी इस सेल में शाओमी के अन्य स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन स्मार्टफोन में Redmi 6A, Redmi Note 6 Pro, Xiaomi mi A2, Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Redmi Y2 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप शाओमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए 5 जुलाई से 9 जुलाई तक का अच्छा मौका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xioami Company has once again brought the cell for its users. From today, Xioami Company has organized super cell for Indian users. These five days of the year start from today and run till 9 July. During this sale, discounts are being offered from many of the best smartphones of Xioami to many other products.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X