भारत में लॉन्च हुई Mi TV 4A 40 Horizon Edition, जानिये क्या है कीमत और फीचर्स
Xiaomi ने मंगलवार 1 जून को Mi TV 4A 40 Horizon Edition को भारत में लॉन्च किया गया। शाओमी का यह नया स्मार्ट टीवी अपने मौजूदा Mi TV 4A 40 के अपग्रेड के रूप में आता है जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। एमआई टीवी 4ए 40 होराइजन एडिशन एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए "बेज़ल-लेस" डिज़ाइन के साथ आता है। इसके अलावा यह 93.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

हालाँकि, नए डिज़ाइन के अलावा, स्मार्ट टीवी लगभग Mi TV 4A 40 जैसा ही है। यह कंपनी के पैचवॉल इंटरफ़ेस के साथ पहले से लोडेड आता है जो कि यूनिवर्सल सर्च, किड्स मोड और सेलिब्रिटी वॉचलिस्ट सहित अन्य फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
Mi TV 4A 40 होराइजन एडिशन की भारत में कीमत क्या है
भारत में Mi TV 4A 40 होराइजन एडिशन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। टीवी फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi Studio और Mi रिटेल पार्टनर स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जबकि इसकी पहली सेल 2 जून, बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, लेकिन कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उपलब्धता लॉकडाउन के कारण संबंधित राज्य सरकार के सेवाक्षमता के दिशानिर्देशों के अधीन होगी।
Mi TV 4A 40 होराइजन एडिशन पर लॉन्च ऑफर्स में 1000 रुपये तक तुरंत डिस्काउंट भी मिल सकता है यदि आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन द्वारा इसको खरीदते है तो। साथ ही इस टीवी पर फ्लिपकार्ट 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है।
एमआई टीवी 4ए 40 होराइजन एडिशन के स्पेसिफिकेशन
Mi TV 4A 40 Horizon Edition एंड्रॉइड टीवी 9.0 पर चलता है। स्मार्ट टीवी में 40 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है - साथ ही Xiaomi के विविड पिक्चर इंजन (VPE) टेक्नोलॉजी भी है। टीवी में 10W के दो स्पीकर दिए गए है और स्पीकर में DTS-HD सपोर्ट भी शामिल है।
हुड की बात करें तो, Mi TV 4A 40 होराइजन एडिशन में क्वाड-कोर Amlogic Cortex-A53 CPU है, जो माली-450 GPU और 1GB DDR रैम के साथ-साथ 8GB eMMC स्टोरेज के साथ है। टीवी वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, तीन HDMI पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, S/PDIF कनेक्टिविटी से लैस है। और इसके अलावा स्मार्ट टीवी में एक 3.5 mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Mi TV 4A 40 Horizon Edition को रिमोट कंट्रोल के साथ जोड़ा गया है जिसमें विभिन्न वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी में एक प्रीलोडेड Mi क्विक वेक भी शामिल है और कहा जा रहा है कि यह टीवी को पांच सेकंड से भी कम समय में चालू कर देता है। जबकि एक Mi होम ऐप है जो आपको अपने Mi स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने में मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications