Home
News

Mi Water Purifier H1000G हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी खुद को एक्सपैंड करते हुए इकोसिस्टम रेंज में एंट्री कर चुकी है। और इसी कैटेगरी में बढ़त बनाते हुए कंपनी ने Mi Water Purifier H1000G को लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने अपने लेटेस्ट प्यूरीफायर में डबल RO रिवर्सस ऑस्मोसिस फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी और स्टेबल 3:1 प्योर वेस्ट वॉटर रेशियो दिया है। शाओमी ने दावा किया है कि मी वाटर प्यूरिफायर एच1000जी 1 मिनट में 2.5 लीटर पानी को शुद्ध करने की क्षमता रखता है।

Mi Water Purifier H1000G हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

कीमत और बिक्री

एच1000जी की चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 43,900 रुपये) रखी गई है। 1 नवंबर से प्यूरीफायर को सेल के लिए एवेलेबल करा दिया जाएगा। लेकिन शुरूआत में कस्टमर्स इसे CNY 2,999 (लगभग 32,900 रुपये) की कीमत में खरीद सकेंगे। चीनी वेबसाइट Youpin H1000G की प्री-बुकिंग शुरू की जा चुकी है। अगर कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसे सिर्फ सिंगल कलर ऑप्शन व्हाइटक के साथ पेश किया गया है।

Mi Water Purifier H1000G के फीचर्स

Mi Water Purifier H1000G में डबल RO रिवर्स ऑस्मोसिस फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें दो मेंब्रेन हैं। पानी इन दोनों मेंब्रेन से होते हुए फिल्टर होगा। सेंकंडरी मेंब्रेन प्रेशर ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने कहा कि प्यूरीफायर में ऐसा फिल्टर इस्तेमाल हुआ है जो तीन साल तक चलेगा। वहीं, महज़ एक मिनट में 2.5 लीटर पानी को प्यूरिफाई करने की क्षमता रखता है।

पानी का टेस्ट होगा मीठा

मी वाटर प्यूरिफायर एच1000जी में तीन लेवल का फिल्टरेशन सिस्टम मौजूद है। शाओमी ने कहा कि प्यूरीफायर पानी से जंग, बदबू, मैग्नेशियम, अब्जॉर्ब्ड कैल्शियम, रिज़िजूअल क्लोरिन और नल के पानी का हैवी मैटल खत्म कर देगा। तीनों फिल्टर्स को पीपी कॉटन, प्री-एक्टिवेटिड कार्बन शीट्स, आरओ मेम्ब्रैन और इनहीबिटर शीट्स से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि प्यूरीफायर से फिल्टर हुआ पानी बहुत शुद्ध होगा। जैसे मार्केट में पैक्ड बॉटल्स का पानी होता है। इसका टेस्ट भी मीठा होगा और दिखने में एकदम साफ होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker company Xiaomi has expanded itself into the ecosystem range. And taking the lead in this category, the company has launched Mi Water Purifier H1000G. Xiaomi has provided double RO reverse osmosis filtering technology and stable 3: 1 pure waste water ratio in its latest purifier.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X