लो आ गया गूगल का सबसे यूनिक इंवेंशन, क्या आपने देखा ?
तकनीक हर रोज बदल रही है और पहले से आसान, बेहतर और सस्ती हो रही है। उदारहण के लिए मोबाइल ही ले लीजिए। मोबाइल के फीचर्स और स्पेक्स में काफी तेजी से बदलाव आया है और अब आप अपने स्मार्टफोन से कंप्यूटर वाला हर काम कर सकते हैं। वहीं, पहले के अपेक्षा इनकी कीमत भी कम हुई है। स्मार्टफोन के अलावा अन्य गैजेट्स जैसे टैबलेट और लैपटॉप ने भी आपके सभी काम आसान कर दिए हैं।

स्मार्टफोन ने ली सभी डिवाइस की जगह-
साल 2017 में टैबलेट और लैपटॉप्स की बिक्री में भी गिरावट देखी गई है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि लोग अपने ज्यादातर काम स्मार्टफोन पर ही निबटा लेते हैं। हालांकि तकीनीकी इंवेशन हमेशा आपके लिए कुछ हैरान करने वाला लाते हैं। ऐसा ही एक इंवेशन है गूगल लिंक।
गूगल लिंक करेगा आपकी हर जरूरत पूरी-
डिजाइनर Michio Papers ने एक ऐसा गैजेट तैयार किया है, जो आपकी जरुरत के हर गैजेट के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसे Google Link नाम दिया है।
क्या है Google Link-
ये एक गैजेट है, जो अलग-अलग गैजेट्स को मिलाकर बना है। यह आपकी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट के जरिए आपके घर के हर गैजेट से कनेक्ट हो जाता है। इसके जरिए आप अपना हर काम निबटा सकते हैं।
इसे 2 इन 1 लैपटॉप/टैबलेट-
इसे 2 इन 1 लैपटॉप/टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लोअर कीबोर्ड कंपोनेट को स्लाइड कर उसे टैबलेट की तरफ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर्स को क्रोमबुक अनुभव मिलेगा। साथ ही टैबलेट को अकेले भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंट-
गूगल लिंक में एक स्पीकर डॉक दिया गया है, जो इसे आपका निजी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंट बना देता है। जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं।
स्मार्ट होम डिवाइस-
Google Link की सबसे खास बात ये है कि इसके गैजेट्स को अलग-अलग भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सभी गैजेट्स को एक साथ कनेक्ट कर स्मार्ट होम डिवाइस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








