एयरसेल-माइक्रोमैक्स मिलकर देंगे 12 हजार रुपए की फ्री सर्विस
जल्द आप 12 रुपए की फ्री सर्विस का लाभ उठा पाएंगे टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरसेल ने अपने अपने दायरे को बढाते हुए मोबाइल फोन कंपनी मोइक्रोमैक्स के साथ एक करार किया है जिसमें तहत यूजर को 12 हजार रुपए तक की फ्री सर्विस दी जाएंगी। ये सर्विस यूजर को 3 महिने तक दी जाएंगी।
माइक्रोमैक्स और एयरसेल के इस साझेदारी के मौके पर एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिर अनुपम वासुदेव और माइक्रोमैक्स के को फाउंडर विकास जैन ने कहा नए मोबाइल खरीदने वाले और साथ में एयरसेल का कनेक्शन लेने वालों के लिए ये डील काफी फायदेमंद होगी इसकी मदद से कंपनी को 3 महिने के अंदर करीब 3 लाख ग्राहक जुटाने की उम्मीद है।

नई डील से माइक्रोमैक्स के उपभोक्ताओं को 3 महिने तक लोकल कॉल करने के लिए एक पैसा प्रति दो सेकेंड और एसटीडी एक पैसा प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। साथ में यूजर को तीन महिने तक दो जीबी डेटा और 10 हजार रुपए तक का डब्लूएपी कांटेक्ट मुफ्त में दिया जाएगा। इस कांटेक्ट की मदद से युजर फ्री इंटरनेट टीवी, पॉपकॉर्न और कई फ्री एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकेगा।
एयरसेल जहां डेटा और मोबाइल नेटर्वक के मामले अपनी बेहतर सर्विस देने के लिए जाना जाता है वहीं माइक्रोमैक्स मार्केट में मिड रेंज के हैंडसेट का महारथी है दोनों की इस डील से यूजरों के साथ कंपनियों को भी काफी फायदा होगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications