अगले साल से माइक्रोमैक्स भारत में बनाएगी स्मार्टफोन
इंडियन स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स जल्द देश में ही अपने फोन बनाना शुरु कर देगी। अभी तक माइक्रोमैक्स अपने हैंडसेट चाइना से एसेंबल करती थी। माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा माइक्रोमैक्स ने परिक्षण के तौर पर मोबाइल फोन असेंबल करना शुरु भी कर दिया है इसके लिए रुद्रपुर में प्लांट लगाया गया है। उम्मीद की जा रही है माइक्रोमैक्स अगले साल तक अपने नए फोन देश में ही बनाना शुरु कर देगी। खबर के अनुसार रुद्रपुर की यूनीट में करीब 400 लोग काम कर रहे हैं।
माइक्रोमैक्स अभी अपने फोन फॅक्सकॉन के अलावा कई दूसरे मैन्यूफैक्चरों से इंपोर्ट करती है। माइक्रोमैक्स इस समय सैमसंग को कड़ी टक्कर देने में लगा है। आईडीसी के अनुसार 2013 में माइक्रोमैक्स भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसने करीब 20 लाख से अधिक फोन बेचें हैं जिसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी के शेयर मार्केट में 18.8 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत तक हो गए हैं। इसके अलावा पिछले साल कंपनी ने 3,168 करोड़ का कारोबार किया था, कंपनी ने इस साल इससे दुगना यानी 6,000 करोड़ रुपए का करोबार करने का टार्गेट रखा है।

कंपनी ने हाल कुछ दिनों पहले ही हॉलिवुड एक्टर ह्यूग जैकमैन को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था, वहीं कंपनी अपना बिजनेस यूरोपियन और रशियन मार्केट में बढाना चाहती है। माइक्रोमैक्स जल्द भारत में 4जी सपोर्ट स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रही है लेकिन अभी इसके बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications