Home
News

5000mAh बैटरी के साथ आया Micromax Bharat 5 Plus

By Agrahi

माइक्रोमैक्स ने भारत सीरीज में अपना लेटेस्ट एडिशन Micromax Bharat 5 Plus पेश कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने फिलहाल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है. हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं की है. फोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी इस बारे में कुछ भी जानकारी अब तक नहीं मिली है.

माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस अभी केवल ऑनलाइन देखा जा सकता है. फोन की ऑनलाइन लिस्टिंग के बाद अब उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है.

5000mAh बैटरी के साथ आया Micromax Bharat 5 Plus

Micromax Bharat 5 Plus स्पेसिफिकेशन
माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस में 5.2 इंच का HD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आएगा, इसमें 400 nits ब्राइटनेस दी गई है. फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यहां आपको मिलता है 1.3GHz क्वाड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर, जिसका मॉडल नंबर बाते नहीं गया है. इस प्रोसेसर के साथ फोन में 2जीबी की रैम दी गई है.

ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का जिसके साथ फोन में LED फ़्लैश भी है. वहीं इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. रियर कैमरा में पैनोरमा, टाइम लैप्स, वॉटरमार्क, ब्यूटी मोड और बोकेह इफ़ेक्ट फीचर्स दिए गए हैं. फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट मोड और 83.3 डिग्री वाइड एंगल लेंस दिया गया है.

माइक्रोमैक्स का यह नया फोन 16 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 64 जीबी तक का किया जा सकता है. फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसके साथ वाई-फाई, एफएम रेडियो और 3.5mm हैडफ़ोन जैक भी है. इस फोन की बैटरी इसकी USP है, जो कि 5000mAh की है. कंपनी की मानें तो यह फोन 21 दिनों का स्टैंडबाय टाइम डे सकती है.

इससे पहले माइक्रोमैक्स ने अपना स्मार्टफोन भारत 5 भी 5000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया था, जो कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था. इस फोन की कीमत 5,555 रुपए रखी गई थी.

 
Best Mobiles in India

English summary
Micromax Bharat 5 Plus goes official, know more about its price, specification and sale. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X