Home
News

4,399 रू. वाले Micromax Bharat Go 2,399 को रू में खरीदें

By Neha Kashyap

स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड माइक्रोमैक्स ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Micromax Bharat Go लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को गूगल के प्रोग्राम एंड्रॉइड गो एडिशन ओपरेटिंग सिस्टम के तहत लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स ने इस स्मार्टफोन को पहली बार एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश किया था।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 4,399 रुपए में पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को लिए टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल माइक्रोमैक्स भारत गो स्मार्टफोन पर 2000 रुपए कैशबैक दे रहा है।

4,399 रू. वाले Micromax Bharat Go 2,399 को रू में खरीदें

माइक्रोमैक्स भारत Go में स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 1 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में माली-टी720 एमपी1 जीपीयू चिपसेट दिया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फोन का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं। कीमत की तुलना में कंपनी ने इस फोन में औसत से भी बुरे फीचर्स दिए हैं। इस फोन को खरीदना बेस्ट डील नहीं कहा जा सकता है।

एंड्रायड गो एडिशन

एंड्रायड गो एडिशन लेटेस्ट एंड्रायड के लेटेस्ट रिलीज़ को ऑप्टिमाइज़ करता है और बजट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर स्मूथली काम करता है. इससे गूगल की ऐप्स कम स्पेस लेती हैं और इन फोन पर बेहतर तरीके से कम करती हैं. स्टोरेज के साथ ही यह फोन में कम से कम मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करती है. इसमें गूगल प्ले होगा जो कि खास कर बजट स्मार्टफोन के लिए बनाई गई ऐप के साथ आएगा. इस प्रोग्राम के साथ लेटेस्ट एंड्रायड Oreo उन स्मार्टफोन पर भी काम करेगा जिन पर 512MB की रैम के साथ आएंगे. इनमें स्लो बैंडविड्थ पर काम करने वाली कुछ ऐप्स भी होंगी, जिसमें Youtube Go, Google Go, Google Maps Go, Google Assistant Go और Files Go शामिल हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Micromax Bharat Go Android Go Smartphone Launched in India at rs 4,399.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X