दमदार वूफर साउंड वाला माइक्रोमैक्स बोल्ट स्मार्टफोन, कीमत 3,490 रुपए
एक तरफ सीईएस 2015 टेक शो चल रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत में माइक्रोमैक्स ने बोल्ट नाम से नया स्मार्टफोन लांच किया है, बोल्ट AD3520 ई कार्मस साइट में 3,490 रुपए में मिलना भी शुरु हो गया है इसके अलावा इसे कंपनी की साइट से भी खरीदा जा सकता है। ड्युल सिम सपोर्ट के साथ फोन में एंड्रायड किटकैट ओएस, 1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर मीडिया टेक प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम दी गई है।

इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से एक्पेंड कर सकते हैं। फोन में साधारण कनेक्टीविटी ऑप्शन दिए गए हैं जैसे जीपीएस, जीपीआरएस, ऐज, ब्लूटूथ, वाईफाई और माइक्रोयूएसबी।

हालाकि फोन में दी गई 3 जी कनेक्टीविटी का ऑप्शन इसमें एक प्लस प्वाइंट हो सकता है। बोल्ड AD3520 में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई साथ में कई प्री लोडेड एप्लीकेशनें।

इसमें लगे ड्युल फायरिंग स्पीकर आपको इस रेंज के स्मार्टफोन्स में सबसे बेहतर साउंड देते हैं। लांच के समय फोन की कीमत 5,249 रुपए थी। हम आपको बता दें माइक्रोमैक्स ने हाल ही में 8,999 रुपए का यो यूरेका स्मार्टफोन लांच किया है जिसमें ड्युल सिम के साथ सिनोजेन ओएस दिया गया है यहीं ओएस आपको वन प्लस वन में भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications







