Micromax और BSNL पेश करेंगे JioPhone का सबसे बड़ा राइवल
रिलायंस जियो ने फीचर फोन मार्केट सेगमेंट में अपने JioPhone के लॉन्च के साथ धमाकेदार एंट्री की है. इस फोन के लॉन्च से ही अन्य मोबाइल फोन कंपनियां और टेलिकॉम कंपनियां अपने अगले फीचर फोन प्लान पर जुट गई हैं. एयरटेल, आईडिया, इंटेक्स समेत कई कंपनियां जियोफोन की टक्कर में 4जी VoLTE फीचर फोन पेश करने की तैयारी में हैं.

JioPhone के कई राइवल हैं जो जल्द ही मार्केट में देखें जा सकते हैं. इन्हीं में से एक पर माइक्रोमैक्स भी काम कर रही है. यह फोन माइक्रोमैक्स का 4जी VoLTE इनेबल फीचर फोन भारत वन होगा. इस फोन को कंपनी अक्टूबर के पहले हफ्ते में पेश कर सकती है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फोन 2,000 रुपए तक का हो सकता है.
नए Bharat One की खास बात यह है कि इसके लिए माइक्रोमैक्स और BSNL दोनों में साझेदारी होगी. यानी कि उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन कई आकर्षक BSNL ऑफर के साथ आ सकता है. जिसमें कॉलिंग और डाटा प्लान दिए जाएंगे. हालांकि इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.
माइक्रोमैक्स भारत वन को कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च करेगी, जिससे अधिक यूज़र्स को लुभाया जा सके. वहीं बीएसएनएल और माइक्रोमैक्स की साझेदारी जियोफोन को भी तगड़ी टक्कर देने में समर्थ होगी.
रिलायंस जियो का फोकस हमेशा से रुरल एरिया में अधिक रहा है, जबकि बीएसएनएल एक ऐसा टेलिकॉम ऑपरेटर है जिसकी पकड़ रुरल एरिया में सबसे मजबूत मानी जाती है, ऐसे में जियो को और भी सावधान होने की जरुरत होगी.


Click it and Unblock the Notifications







