Home
News

माइक्रोमैक्‍स कैनवास 2.2 A114 की ऑनलाइन बिक्री शुरु, कीमत 12,999 रुपए

माइक्रोमैक्‍स जल्‍द एक नया मिड रेंज स्‍मार्टफोन बाजार में लाने वाला है। कैनवास 2.2 A114 नाम के नए स्‍मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री शुरु भी हो चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट में कैनवास 2.2 A114 स्‍मार्टफोन12,999 रुपए खरीदा जा सकता है।

माइक्रोमैक्‍स कैनवास सीरीज के इस नए स्‍मार्टफोन में क्‍वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में एंड्रायड के 4.2 जैलीबीन ओएस के साथ फोन में ड्युल सिम का प्रयोग किया जा सकता है। माइक्रोमैक्‍स की ऑफीशियल वेबसाइट में फोन अभी लिस्‍टेड नहीं हैं यानी इसे आप अभी सिर्फ फ्लिपकार्ट से ही खरीद सकते हैं।

पढ़ें: ये हैं 5 बेस्‍ट मिड रेंज स्‍मार्टफोन

माइक्रोमैक्‍स कैनवास 2.2 A114 की ऑनलाइन बिक्री शुरु, कीमत 12,999 रुपए

फीचरों में नजर डालें तो माइक्रोमैक्‍स कैनवास 2.2 A114 में 5 इंच की क्‍यूएचडी आईपीएस स्‍क्रीन दी गई है, फोन में 1 जीबी रैम के साथ 1.3 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर वाला प्रोसेसर लुआ हुआ है इसकी इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। 8 मेगापिक्‍सल के रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें 3 जी नेटर्वक की मदद से वीडियो कॉल की जा सकती हैं।

पढ़ें: लम्‍बा बैटरी बैकप चाहिए तो खरीदिए ये स्‍मार्टफोन

कनेक्‍टीविटी फीचरों में नजर डालें तो कैनवास 2.2 A114 में वाईफाई, जीपीएस, एजीपीएस और ब्‍लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने 2.2 A114 को 2,000 एमएएच की बैटरी के साथ बाजार में उतारा है, फ्लिपकार्ट के अनुसार फोन को फुल चार्ज करने में 7 घंटे का टॉक टाइम और 180 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम मिलता है। स्‍क्रीन में प्राक्‍सिमिटी, ग्रेविटी और लाइट सेंसर दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्‍स कैनवास 2.2 A114 की ऑनलाइन बिक्री शुरु, कीमत 12,999 रुपए

बाजार में माइक्रोमैक्‍स कैनवास 2.2 A114 की टक्‍कर इंटेक्‍स आई 5 से होगी क्‍योंकि इसमें भी 5 इंच क्‍यूएचडी स्‍क्रीन के साथ क्‍वॉड कोर प्रोसेसर और एंड्रायड 4.2 जैलीन ओएस के साथ कई फीचर माइक्रोमैक्‍स केनवास 2.2 A114 की तरह दिए गए हैं लेकिन इसकी ऑनलाइन कीमत 11,000 रुपए है जो माइक्रोमैक्‍स 2.2 A114 से कम हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X