माइक्रोमैक्स कैनवास फायर: सस्ते में अच्छा स्मार्टफोन
अब इसे आप कंपनी का प्रमोशन कहें या फिर कोई और फंडा लेकिन माइक्रोमैक्स कैनवास फायर ए 093 स्मार्टफोन कंपनी द्वारा बिना एनाउंस किए ऑनलाइन साइट इंफीबीम में मिलना शुरु हो गया है।
मुंबई के एक रीटेलर महेश टेलिकॉम ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की जानकारी दी है कि माइक्रोमैक्स कैनवास फायर इंफीबीम मे मिलना शुरु हो गया है। महेश टेलिकॉम की मानें तो इस फोन की कीमत 6299 रुपए है लेकिन इंफीबीम में ये 6,999 रुपए में मिल रहा है।

कैनवास फायर (A093) में दिए गए फीचर
फायर में एंड्रायड का 4.4.2 किटकैट ओएस दिया गया है साथ में 4 इंच की डब्लूवीजिए टीएफटी स्क्रीन जो 480x800 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फोन में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
ड्युल सिम कैनवास फायर A093 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है इसके अलावा इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, ए जीपीएस, 3जी और 1750 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। किटकैट बेस्ड कैनवास फायर इंफीबीम में इस समय ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ मिल रहा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications