माइक्रोमैक्स कैनवास एचडी 14999 रुपए में क्रोमा आनॅलाइन स्टोर में उपलब्ध
माइक्रोमैक्स ने कैनवास ए 110 के बाद इसका एडवासं वर्जन एचडी ए116 मार्केट में लांच किया था जिसने 24 घंटे में 9,000 यूनिट बेचने का रिकार्ड बनाया था। जबकि दूसरी ओंर कंपनी के अनुसार ऑनलाइन कैनवास एचडी 116 के हर एक मिनट में 25 हैंडसेट बुक हो रहे हैं। आईए बात करते हैं कैनवास एचडी ए 11 6 में दिए गए फीचरों के बारे में,

डिस्प्ले
कैनवास एचडी 116 ए 116 में 5 इंच स्क्रीन में1280x720 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है जो स्क्रीन में व्यू को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है।
प्रोसेसर और मैमोरी
कैनवास एचडी ए 116 में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर प्रोसेसर और 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। अगर आप फोन की मैमोरी को एक्पेंड करना चाहते हैं माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंडे कर सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
एचडी ए 116 में एंड्रायड 4.1 जैजीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो एंड्रायड का अब तक का सबसे लेटेस्ट ओएस है। एप्लीकेशन स्मूद रन करें इसके लिए फोन में 1 जीबी रैम दी गई है। जिससे आप मल्टीटास्किंग काम आसानी से कर सकते हैं।
कैमरा
एचडी ए116 में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में 4 एक्स जूम की मदद से आप दूर की फोटो भी आसानी से कैपचर कर सकते हैं।
बैटरी
एचडी 116 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 174 घंटे का स्टैंडबॉय और 5 घंटे का टॉक टाइम देती है।
कीमत- एमआरपी 14,499 रुपए
क्रोमा प्राइज- 14999 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








