Home
News

7,490 रुपए में आ गया 9 घंटे के टॉक टाइम व 13MP कैमरे वाला ये फोन

By Neha Kashyap

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस समय मिड बजट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन सबसे ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं। इसी क्रम में स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Micromax Canvas Infinity Life लॉन्च कर दिया है।

ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है। फ्लिपकार्ट पर माइक्रोमैक्स का ये फोन 7490 रुपए में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेश के बारे में।

7,490 रुपए में आ गया 9 घंटे के टॉक टाइम व 13MP कैमरे वाला ये फोन

माइक्रोमैक्स कैनवस इंफिनिटी लाइफ स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में 5.45-इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1440x720 है। इसका स्क्रीन 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने ग्लॉसी बैक पैनल के साथ पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, लेकिन अपने लिए एंट्री लेवल स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि माइक्रोमैक्स कैनवस इंफिनिटी लाइफ 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसमें सोनी IMX135 सेंसर दिया है। ये कैमरा अपर्चर f/2.0 से लैस है। लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो अपर्चर f/2.0 और 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू फीचर के साथ आता है।

7,490 रुपए में आ गया 9 घंटे के टॉक टाइम व 13MP कैमरे वाला ये फोन

माइक्रोमैक्स कैनवस इंफिनिटी लाइफ 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर दिया है। फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन का इंटरनल स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा सकते हैं। ये फोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

पावर बैकअप के लिए माइक्रोमैक्स के इस फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 9 घंटे का टॉक टाइम देती है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE,वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, GPS, AGPS, डुअल-सिम और माइक्रो USB पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Micromax Canvas Infinity Lite comes fitted with a tall 5.45-inch HD+ display listed on flipkart at rs 7490.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X