13,999 रुपए में 4 जीबी रैम-20 MP कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन लॉन्च
साल 2017 के खत्म होते-होते कई स्मार्टफोन कंपनियों ने दमदार फीचर्स के साथ बेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस कड़ी में अब भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स का भी नाम जुड़ गया है। माइक्रोमैक्स ने अपनी इनफिनिटी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया कैनवस इनफिनिटी प्रो पेश किया है।
कंपनी ने इस फोन को शुरुआती रेंज में पेश किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। फोन में फुल स्क्रीन दी गई है यानी इस फोन में आपको कोई फिजिकल बटन नहीं मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो में एक 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन (720X1440) पिक्सल है। इस फोन को एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। स्क्रीन रेशियो की बात करें तो ये 18:9 है।
कैमरे की बात करें, तो इस समय मार्केट में आ रहे बाकी फोन की तरह माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो में फिंगर प्रिंट सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा वहीं 20 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में पोर्ट्रेट मोड, फेस ब्यूटी मोड, ऑटो सीन डिटेक्शन और पैनोरमा मोड जैसे कई और मोड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है फोन में लगा हुआ फ्रिगरप्रिंट सेंसर 0.2 सेकेंड में फोन अनलॉक कर सकता है।
माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 4 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज पर नजर डाले तो इसमें अपको 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये 420 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। कनेक्ट्विटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी फ़ीचर हैं।
कलर वेरिएंट की बात करें, तो माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो को सिर्फ एक कलर वेरिएंट मैट ब्लैक में पेश किया है। अगर आप इस फोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें ये 6 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








