Home
News

माइक्रोमैक्‍स का नया फोन हुआ लांच, जानिए इसकी कीमत और फीचरों के बारे में

माइक्रोमैक्‍स ने दिल्‍ली में एक ईवेंट के दौरान नया माइक्रोमैक्‍स कैनवास ए 310 नाइट्रो लांच कर दिया हैं। माइक्रोमैक्‍स के सीइओ विनीत तनेजा ने नए नाइट्रो ए 310 को लांच करते हुए कहा हमने अपने उपभोक्‍ताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से फोन दिए। इससे पहले माइक्रोमैक्‍स ने कैनवास डूडल बड़ी स्‍क्रीन पसंद करने वाले खासतौर से बनाया गया वहीं कैनवास गोल्‍ड अपने गोल्‍ड कलर के लिए काफी जाना गया। दूसरी ओंर माइक्रोमैक्‍स के यूनाइट में 21 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है वहीं इसकी बिक्री की बात करें तो माइक्रोमैक्‍स ने यूनाइट 2 के करीब 1 मिलियन यूनिट बेंचे। नाइट्रो को एक तरह से सभी तरह के यूजरों को देखते हुए लांच किया गया है।

पढ़ें: ये हैं इंडिया के मोस्ट पावरफुल CEOs

नाइट्रो में दिए गए फीचर

फोन में आइपीएस डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमें 178 डिग्री पर भी साफ तस्‍वीर देखी जा सकती है। इसके अलावा इसकी स्‍क्रीन में एक खास तरह की कोटिंग दी गई है जो इसे स्‍क्रेच से बचाती है। फोन के बैक में लेदर फिनिश दी गई है जिसमें नापा नाम का लेदर दिया गया है जो असल में फोन को लेदर टच देता है। .7 गीगाहर्ट का ट्रू ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर दिया गया है साथ में 2 जीबी की रैम इसे पॉवरफुल फोन बनाती है। फोन में 13 मेगापिक्‍सल का ऑटोफोकस मेन कैमरा दिया गया है।

पढ़ें: टेक वर्ल्‍ड के 10 महारथी जिन्‍होंने बदल दी हमारी दुनिया

जबकि सेल्‍फी के लिए 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा लगा हुआ है। फोन के कैमरे में 22 एमएम लेंस लगा हुआ है। नाइट्रो में रीफोकस का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से खींची गई तस्‍वीरों के किसी खास हिस्‍से पर दुबारा फोकस किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कई दूसरे फीचर दिए गए हैं। कैनवास नाइट्रो को स्‍नैपडील में खास तौर पर 12,999 रुपए में लांच किया गया है।

1

1

नाइट्रो में 5 इंच की आईपीएस स्‍क्रीन दी गई है जिसमें एक खास तरह की कोटिंग दी गई है जिसकी मदद से फोन में स्‍क्रेच लगने का डर नहीं रह‍ता।

2

2

नाइट्रो में एंड्रायड का किटकैट 4.4.2 ओएस वर्जन दिया गया है।

3

3

फोन में मिस कॉल आने के बाद आपकी स्‍क्रीन बंद होने पर भी आपको अलग-अलग रंगो में नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे यानी इसमें लाइट ब्‍लिंक करने की जगह आपको स्‍क्रीन में ही नोटिफिकेशन दिखेंगे।

4

4

फोन में 13 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लगा हुआ है वहीं सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट कैमरे में 22 एमएम लेंस की मदद से वाइड फोटो खींची जा सकती है।

5

5

नाइट्रो में 1.7 गीगाहर्ट का ट्रू ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2 जीबी रैम लगी हुई है।

6

6

फोन में पहले से कई तरह के गेश्‍चर दिए गए हैं जिन्‍हें यूजर अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकता है। जैसे अगर आपको म्‍यूजिक सुनने का मन है तो आप अपने फोन में दोनों उंगलियों को पिंच करें इसकी मदद से सीधे म्‍यूजिक प्‍लेयर आप ओपेन कर सकते हैं।

7

7

फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। 

<center><iframe width="100%" height="510" src="//www.youtube.com/embed/7kyhVBzgDRs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X