अगले हफ्ते से मिलना शुरु हो जाएगा माइक्रोमैक्स कैनवास एक्सप्रेस स्मार्टफोन
Micromax Canvas Xpress A99 स्मार्टफोन जल्द फ्लिपकार्ट में 6,999 रुपए के आकर्षक दामों में मिलना शुरु हो जाएगा। 8 दिसंबर से इसकी बिक्री शुरु ऑनलाइन शुरु हो जाएगी। 4.5 इंच की FWVGA टच स्क्रीन और 1.3 गीगाहर्ट के मीडिया टेक प्रोसेसर के साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 0.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें एनएफसी का मीडियाटेक वर्जन दिया गया है जिसकी मदद से 2 लोग अपने फोन एक दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं और गेम्स के साथ-साथ डेटा एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें गेश्चर लॉक का ऑप्शन दिया गया है यानी आप अलग-अलग एप्लीकेशनों को खोलने के लिए स्क्रीन में अलग-अलग गेश्चर लॉक सेट कर सकते हैं, मानलीजिए अगर आपको फेसबुक ऐप डायरेक्ट अपनी लॉक स्क्रीन को ओपेन करके खोलनी है तो आप एफ गेश्चर लॉक फेसबुक के लिए सेट कर सकते हैं।
10 वजह जो विंडो फोन को एंड्रायड फोन से ज्यादा बेहतर बनाती हैं

1 जीबी रैम और 1950 एमएएच बैटरी के साथ फोन में एंड्रायड किटकैट ओएस दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे आपको एक्पेंड करने की जरूरत पड़ सकती है इसके लिए 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट दिया गया है। माइक्रोमैक्स ने नए कैनवास ए 99 के लिए एयरसेल के साथ एक करार किया है जिसके तहत यूजर को 6 महिने तक हर महिने 600 एमबी फ्री इंटरनेट डेटा मिलेगा।

Micromax Canvas Xpress A99 में दिए गए फीचर
- 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर
- 1 जीबी रैम, 8 जीबी रोम, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 4.5 इंच की स्क्रीन, 480 x 854 पिक्सल सपोर्ट स्क्रीन
- एंड्रायड किटकैट 4.4.2 ओएस
- 5 मेगापिक्सल मेन कैमरा, सेकेंडरी VGA कैमरा
- 3 जी,वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0
- 1950 एमएएच बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








