Home
News

Micromax In 1 की आज पहली बार होगी बिक्री, डिस्काउंट के साथ मिलेगा बजट स्मार्टफोन

Micromax In 1 आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसे कंपनी ने 10,499 रुपए में लॉन्च किया गया है लेकिन इसे आज 9,999 रुपए में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।

Micromax In 1 की आज पहली बार होगी बिक्री, डिस्काउंट के साथ मिलेगा बजट स्मार्टफोन

वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है लेकिन आज सेल में इस फोन को 11,499 रुपए में बेचा जाएगा। इस तरह से इस फोन के दोनों वेरिएंट में यूज़र्स को 500 रुपए की छूट मिलेगी। ये दोनों फोन फ्लिपकार्ट और micromax.com पर बेचा जाएगा।

इस फोन की डिस्प्ले

Micromax In 1 में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। यह डिस्प्ले एंड्रॉयड 11 अपडेट के साथ आती है। इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 तय किया है जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.4 है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इस फोन में दो रैम वेरिएंट दिया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन को एक्सटर्नल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Micromax In 1 के पिछले हिस्से में कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।

इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में एक खास फीचर है, जिसका नाम L1 Widevine सपोर्ट है। इसकी वजह से आप इस फोन में नेटफिलिक्स, प्राइम वीडियो जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के वीडियो को एचजी में प्ले करके देख सकते हैं।

बैटरी, कीमत और बिक्री

इसके अलावा भी इस फोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, 4जी, डुअल वीओएलटीई, डुअल-वीओवाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल किया है। इस फोन के सेंसर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर समेत कई सेंसर्स भी शामिल किए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Micromax In 1 is being offered for sale for the first time today. This smartphone has been launched in India a few days ago. The base variant of this phone is 4 GB RAM and 64 GB storage, which the company has launched for Rs 10,499 but it is being offered for sale today for Rs 9,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X