Micromax In 1b की पहली सेल क्यों टली, जानिए अगली बिक्री कब होगी...!
Micromax In 1b माइक्रोमैक्स कंपनी का एक नया फोन है। इस फोन के साथ माइक्रोमैक्स कंपनी ने एक दमदार वापसी करने की कोशिश की है। इस फोन को बीते दिन यानि 26 नवंबर को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाना था लेकिन आखिरी मौके पर इस फोन की पहली सेल को कैंसल कर दिया गया।
Micromax In 1b की अगली बिक्री तारीख
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस फोन की पहली सेल को लॉजिस्टिक की वजह से कैंसल कर दिया गया है। अब इस फोन की बिक्री की तारीख 1 दिसंबर को तय की गई है। अगर आप भारत की इस स्मार्टफोन कंपनी के मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 4 दिन का इंतजार और करना पड़ेगा, उसके बाद आप इस फोन को खरीद पाएंगे।
माइक्रोमैक्स की वापसी
इस फोन के साथ माइक्रोमैक्स कंपनी का मानना है कि वो भारत में बजट स्मार्टफोन्स कंपनी शाओमी, रियलमी, सैमसंग जैसे कंपनियों को एक कड़ी टक्कर दे पाएंगे। माइक्रोमैक्स को भरोसा है कि भारत की कंपनी होने के नाते भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए माइक्रोमैक्स कंपनी एक अच्छा और बेहतरीन विक्लप हो सकता है।
इस फोन की स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.52 इंच फुल एचडी+
- डिजाइन: वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले
- प्रोसेसर: मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर
- रैम: 2 जीबी और 4 जीबी
- पहला कैमरा:- 13 मेगापिक्सल
- दूसरा कैमरा:- 2 मेगापिक्सल
- फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
- स्टोरेज : 32 जीबी और 64 जीबी
- बैटरी: 5000 एमएएच (10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ)
- कनेक्टिविटी: 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक
इस फोन की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








