Micromax In Note 1 की आज फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल, जानिए बेहतरीन ऑफर्स और फीचर्स
Micromax In Note 1, माइक्रोमैक्स कंपनी का एक नया फोन है, जिसे कुछ हफ्तों पहले लॉन्च किया गया है। इस फोन को खरीदने का इंतजार काफी सारे भारतीय यूज़र्स कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आप आज Micromax In Note 1 को कुछ खास ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस फोन को आज ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Micromax In Note 1 ओपन सेल में उपलब्ध
दरअसल, आज फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ सेल की भी शुरुआत हो रही है। लिहाजा,इस सेल में काफी सारे स्मार्टफोन्स को बिक्री के लिए कई ऑफर्स के साथ पेश किया जा रहा है। इस सेल के बारे में भी हम आपको एक अलग आर्टिकल में बताएंगे। फ्लिपकार्ट की इसी सेल में Micromax In Note 1 को ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Micromax In Note 1 पर मिलने वाले ऑफर्स
माइक्रोमैक्स के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन को एसबीआई कार्ड से खरीदने पर 10% का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर भी 5% का अनलिमिटेड कैशबैक, वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भी खरीदारी करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर कंपनी 1,223 रुपए प्रति माह की नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दे रही है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्स्चेंज कराते हैं तो आपको 10,999 रुपए का एक्स्चेंज ऑफर भी इस फोन को खरीदने पर मिल सकता है।
Micromax In Note 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.67 इंच फुल एचडी+
डिजाइन: होल-पंच डिस्प्ले
प्रोसेसर: मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर
रैम: 4 जीबी
बैक कैमरा: पहला कैमरा:- 48 मेगापिक्सल
दूसरा कैमरा:- 5 मेगापिक्सल, वाइड एंगल लेंस
तीसरा कैमरा: 2 मेगापिक्सल, मैक्रो शॉट
चौथा कैमरा: 2 मेगापिक्सल, डेप्थ सेंसर
एक एलईडी फ्लैश
फ्रंट कैमरा: 16 मेगापिक्सल ( GIF शूट करने में भी ये फ्रंट कैमरा सक्षम है)
स्टोरेज : 128 जीबी तक
बैटरी: 5000 एमएएच (18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ)
कनेक्टिविटी: 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक
इस फोन की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी है, जिसमें यूज़र्स को 4 जीबी रैम औौर 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेती है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 12,499 रुपए है। इस फोन को ग्रीन और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








