Home
News

माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरीज में लॉन्च किए तीन नए 4G स्मार्टफोन

By Agrahi

कैनवास सीरीज में भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। तीनों फोन, कैनवास ब्लेज, कैनवास फायर और कैनवास प्ले 4G स्मार्टफोन हैं। कंपनी ने कैनवास ब्लेज 4G और कैनवास फायर 4G की कीमत 6,999 रुपए रखी है जबकि कैनवास प्ले 4G को 12,499 रुपए मेंपेश किया है। ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड के वर्जन लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे।

माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरीज में लॉन्च किए तीन नए 4G स्मार्टफोन

कैनवास ब्लेज फीचर्स :
- माइक्रोमैक्स ने कैनवास ब्लेज 4G में 4.5 इंच FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी है।
- ये स्मार्टफोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (MSM8909) प्रोसेसर और 1GB रैम के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी 8GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैनवास ब्लेज में 5 mp रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। इसका फ्रंट कैमरा 2 mp है।
- कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी दी है।

माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरीज में लॉन्च किए तीन नए 4G स्मार्टफोन

कैनवास फायर फीचर्स :
- कैनवास फायर 4G में 4.5 इंच FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी है।
- ये स्मार्टफोन क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK6735 प्रोसेसर और 1GB रैम के साथ आता है।
- फोन की इंटरनल मेमोरी 8GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैनवास फायर में 5 mp रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है और फ्रंट कैमरा 2mp का है।
- कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 1850mAh की बैटरी दी है।

माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरीज में लॉन्च किए तीन नए 4G स्मार्टफोन

कैनवास प्ले फीचर्स :
- कंपनी ने कैनवास प्ले 4G में 5.5 इंच IPS HD डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- ये स्मार्टफोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन CPU और 2GB रैम के साथ आता है।
- फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
- कैनवास फायर में 13 mp ऑटोफोकस रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 5 mp है।
- कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2820mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
micromax launched its three new hightech mobiles of canvas series in india. canvas blaze, canvas fire and canvas play. all phone are 4g smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X