माइक्रोमैक्स ने लांच किया 14.4 एमबीपीए स्पीड इंटरनेट डेटा कार्ड
इंडियन मोबाइल और डेटा कार्ड मैन्यूफैक्चर माइक्रोमैक्स ने नया हाईस्पीड इंटरनेट डेटा कार्ड लांच किया है जो 14.4 एमबीपीएस की स्पीड देता है। इसके अलावा नए डेटा कार्ड में आप हर हफ्ते माइक्रोमैक्स ऑनलाइन डॉट कॉम में 10 नए वीडियो देख सकते हैं। नए डेटा कार्ड को खासतौर से सोशल मीडिया लवर्स के लिए बनाया गया है जो ज्यादा अपलोडिंग और डाउनलोडिंग करते हैं जिसे आप आसानी से प्लगइन कर सकते हैं।
नए डेटा कार्ड को लांच करते हुए माइक्रोमैक्स के सीईओ मि.दीपक मेहरोत्रा ने जानकारी दी माइक्रोमैक्स अपनी डिवाइसेस में नई और एडवांस तकनीक पर हमेशा ध्यान देता रहा है और आगे भी देगा ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर एक्सपीरियंस मिले।

भारत में तेजी से इंटरनेट के बढते प्रसार की वजह से यूजर को फास्ट सर्फिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग चाहिए जो माइक्रोमैक्स के नए डेटा कार्ड मिलेगी उसे मिलेगी। फास्ट स्पीड के साथ डेटा कार्ड में टी फ्लैश मैमोरी रीडर दिया गया है जिसमें 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड लगा सकते हैं यानी आप इसे पेन ड्राइव की तरह प्रयोग कर सकते हैं। डेटा कार्ड में लगी चिपसेट एचएसपीए प्लस डेटा रेट सपोर्ट करती है जो इसे फास्ट परफार्मेंस देती है। माइक्रोमैक्स ने नया MMX377G डेटा कार्ड 1,699 रुपए में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications







