वोडाफोन और माइक्रोमैक्स ने 999 रुपए में लॉन्च किया Bharat 2 Ultra स्मार्टफोन

टेलिकॉम और मोबाइल निर्माताओं की साझेदारी बढ़ रही है। रिलायंस जियोफोन लॉन्च के बाद से हर टेलिकॉम कंपनियां सस्ते और 4जी स्मार्टफोन के लिए स्मार्टफोन कंपनियों के साथ हाथ मिला रही हैं। हाल ही में बीएसएनएल के साथ मिलकर माइक्रोमैक्स ने भारत 1 4जी फीचर फोन लॉन्च किया था, अब कंपनी ने वोडाफोन के साथ मिलकर भारत 2 अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है।

भारत 2 अल्ट्रा एक एंड्रायड स्मार्टफोन है। यह फोन 4जी VOLTE सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को माइक्रोमैक्स ने 999 रुपए की कम कीमत में पेश किया है। यह उन चुनिन्दा स्मार्टफोन में से है जो सबसे सस्ते एंड्रायड 4जी स्मार्टफोन हैं।
2899 रुपए में खरीदना होगा फोन
यदि आप माइक्रोमैक्स और वोडाफोन के इस स्मार्टफोन भारत 2 अल्ट्रा को खरीदना चाहते हैं तो आपको 2899 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी के मुताबिक इस फोन की कीमत 2899 रुपए है हालांकि यह 1900 रुपए के रिफंड के साथ ग्राहकों को 999 रुपए का पड़ेगा।
हर महीने कराना होगा 150 रुपए का रिचार्ज
भारत 2 अल्ट्रा फोन को खरीदने पर यदि ग्राहकों 1900 रुपए का रिफंड चाहते हैं तो उन्हें 36 महीनों तक 150 रुपए का रिचार्ज रिचार्ज कराना होगा।
स्पेसिफिकेशन
माइक्रोमैक्स का भारत 2 अल्ट्रा एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वाड कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है, फोन में 512एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 2मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications







