Microsoft लेकर आया दुनिया का सबसे छोटा AI मॉडल, कोडिंग से लेकर करेगा सभी जरूरी काम
Artificial Intelligence का लगातार विकास होने से सभी बड़ी-बड़ी कंपनियां और प्लेटफॉर्म्स इसको अपने फीचर्स के तौर पर जोड़ने में लगे हुए हैं। Meta ने कुछ दिनों पहले ही अपने Whatsapp में AI चैटबॉट मॉडल Meta AI लॉन्च किया था। Meta AI के लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही कंपनी ने Llama-3 पेश किया, जिसे कंपनी ने Meta AI का असिस्टेंस चैट मॉ़डल बताया था।
इसी कड़ी में काम करते हुए अब Microsoft ने भी अपने हल्के AI मॉडल Phi-3-Mini का लेटेस्ट वर्जन पेश कर दिया है, जिसे दुनिया का सबसे छोटा AI मॉडल बताया जा रहा है। Microsoft ने Phi-3-Mini को OpenAI मॉडल्स की फैमिली का टेग दिया है। इस खबर के जरिए यहां हम आपको Phi-3-Mini के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है Phi-3-Mini?
मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि Phi-3-Mini उन तीन स्मॉल मॉडल्स में से सबसे पहला मॉडल है, जिसे Microsoft रिलीज करने की योजना बना रही है। इस मॉडल को कंपनी ने लैंग्वेज, कोडिंग, लॉजिक और मैथ्स जैसे विभिन्न बेंचमार्क को अपने सेम साइज और अपने से बड़े साइज के मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन के लिए बनाया है।
क्या नया लेकर आ रहा है Phi-3-Mini
Microsoft का लेटेस्ट मॉडल अपने कस्टमर्स के लिए उपलब्ध हाई क्वालिटी वाले लैंग्वेज मॉडल वाली लिस्ट में एक नया और बेहतर विकल्प देता है। इस मॉडल में कस्टमर्स को अधिक प्रैक्टिकल ऑफर देखने को मिलेंगे, जो कि बेहतर जेनरेटिव AI एप्लिकेशन बनाने में मदद करेंगे। बता दें कि Phi-3-Mini एक 3.8बी लैंग्वेज मॉडल है, जो कि Microsoft Azure AI Studio, Huggingface और Ollama जैसे AI डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
LLM की तुलना में अधिक किफायती है Phi-3-Mini
Phi-3-Mini एक SML है। सरल शब्दों में समझे तो SML यानी स्मॉल लैंग्वेज मॉडल है, जो कि LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स) की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित है। इसके पीछे की वजह यह है कि स्मॉल लैंग्वेज मॉडल को डेवलप करने में लागत कम लगती है और ये छोटे डिवाइस जैसे स्मार्टफोन और टैबलेट्स पर बढ़िया परफॉर्म भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








