47,520 करोड़ रुपए में नोकिया को खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट
दुनियां की सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट मोबाइन मैन्यूफैक्चर नोकिया को खरीदने की पूरी तैयारी कर चुकी है। मंगलवार को हुए एक समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट नोकिया के पूरे मोबाइल कारोबार को 5.44 अरब यूरो यानी 47,520 करोड़ रुपए में खरीद लेगी। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट नोकिया डिवाइसेस और सर्विसेज़ के लिए 3.79 अरब यूरों और पेटेंट के लिए 1.65 अरब यूरों का भुगतान करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के बीच होने वाला ये समझौता 2014 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस समझौते में कंपनी के शेयर होल्डरों और दूसरी कई प्रक्रियाओं को भी पूरा किया जाएगा। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया के बीच 2011 को पार्टनरशिप डील हो चुकी है, नोकिया मोबाइल बाजार में एक समय सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती थी।

लेकिन सैमसंग और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों से मिली तगड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते नोकिया को मुंह की खानी पड़ी, अब नोकिया के खेमें में विंडो स्मार्टफोन ही बचे हैं जो उसे मार्केट में एक बार फिर ऊपर उठा सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया के बीच हुए नए समझौते के तहत नोकिया के 32000 एंप्लायी माइक्रोसॉफ्ट के अंदर काम करने लगेंगे। इसके अलावा दूसरा तो सबसे बड़ा फेरबदल किया गया है उसके अनुसार नोकिया के चीफ एग्जेक्यूटिव स्टिफन इलॉप नोकिया से ट्रांसफर होकर माइक्रोसॉफ्ट में डिवाइसेज और डिविजन के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








