Home
News

नोकिया पर छाए संकट के बादल, माइक्रोसॉफ्ट कर सकती है अधिग्रहण्‍ा

नोकिया पर छाए संकट के बादल, माइक्रोसॉफ्ट कर सकती है अधिग्रहण्‍ा

दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया का अधिग्रहण कर सकती है। अभी कुछ समय पहले ही सैमसंग ने नोकिया को पछाड़ कर दुनिया में सबसे ज्‍यादा हैंडसेट बेचने का रिकार्ड बनाया है।

इस समय नोकिया काफी बूरे दौर से गुजर रही है। अगर यह अधिग्रहण होता है तो अपनी तरह का कोई पहला अधिग्रहण नहीं होगा क्‍योंकि इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिद्वंद्वी कंपनी गूगल मोटोरोला का अधिग्रहण कर चुकी है।

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार वह बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने की पुरजोर कोशिश करने में लगी हुई है। इस समय माइक्रोसॉफ्ट के पास करीब 46 अरब यूरो की नकदी मौजूद है। जबकि इसके मुकाबले नोकिया के पास केवल 8.4 अरब यूरो ही हैं। शेयर बाजार में भी नोकिया का हाल बुरा है, इस समय नोकिया के शेयर अब तक सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच चुके हैं।

नोकिया को सबसे कड़ी टक्‍कर कोरियन कंपनी सैमसंग से मिल रही है। इससे आशंकाएं लगाई जा रहीं हैं भविष्‍य में नोकिया की हालत और खराब हो सकती है। एक समय था जब नोकिया यूरोप की सबसे धनवान मोबाइल हैंडसेट कंपनी थी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X