क्यों रिटायर हो रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बामर, जानिए बामर के बारे में 10 फैक्ट
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बामर के रिटायरमेंट की घोषणां से जहां कंपनी नया उत्तराधिकारी खोज रही है वहीं दूसरे ओंर कुछ तकनीकी जानकारों को हैरानी भी हो रही है कि आखिरी बामर रिटायर क्यों हो रहे हैं। हालाकि अपने रिटायमेंट को लेकर स्टीव बामर ने एक बयान भी दिया जिसमें उन्होंने कहां कि इस तरह के फैसले कभी भी लिए जा सकते हैं। हो सकता है यहीं मेरे रिटायमेंट का समय हो।
स्टीव बामर कंपनी से तब से जुड़े हैं जब माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने 2000 में कंपनी के रोजर्मरा कामों से अपना ध्यान हटा लिया था। बामर के रिटायरमेंट की खबर के बाद माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में बढ़ोत्तरी भी देखी गई इससे एक बात साफ नजर आती है कि इंवेस्टरों को बामर के रिटायमेंट के बाद शायद इस बात की खुशी है कि कंपनी को नया सीईओ मिलेगा जिससे माइक्रोसॉफ्ट की ग्रोथ तेज होगी।
हाल कि कुछ सालों में देखें तो कंपनी को अपने उत्पादों के लिए बाजार में कड़े मुकाबला का सामना करना पड़ा है जिससे माइक्रोसॉफ्ट की पकड़ कमजोर हुई है। इसके अलावा कुछ इंवेस्टरों ने इस बात को लेकर रोष भी जाहिर किया है कि माइक्रोसॉफ्ट की ग्रोथ काफी धीमी गति से हो रही है।
अगर अभी कुछ सालों के अंदर कंपनी द्वारा लांच किए गए उत्पादों पर नजर डालें तो विंडो 8 मोबाइल प्लेटफार्म से कंपनी को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी तक विंडो 8 मोबाइल प्लेटफार्म केवल 5 प्रतिशत मार्केट शेयर पर ही कब्जा कर पाया है। अब देखना ये है कि आने वाले समय में कंपनी के सीईओ की बागडोर किसके हाथों में जाती है माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ को खोजने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है।
आईए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बामर के बारे में कुछ फैक्ट्स
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
स्टीव बामर 2000 से कंपनी के सीईओ की पदवी संभाल रहे हैं। 2012 में फोब्र्स मैगजीन ने बामर को अमेरिका के 400 सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल किया था जिनके पास 15.7 यूएस बिलियन डॉलर की संपत्ति थी।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
स्टीव बामर यूएस के मैकहेगन, फार्मिंटन हिल्स में रहते हैं। जो यूएस के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, इस शहर को भविष्य का शहर भी कहा जाता है।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
बामर ने अपना ग्रेजुएशन मैथ सब्जेक्ट हार्वड यूनिवर्सिटी से पूरा किया है। इसके अलावा बामर ने SAT के एग्जाम में 800 मार्क स्कोर किए थे।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
बामर न सिर्फ गणित में एक होथियार माने जाते थे बल्कि वे एक अच्छे फुटबॉल प्लेयर भी है। बामर कालेज के दिनों में अपनी टीम के मैनेजर थे।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
स्टीव बामर ने जब 1980 में कंपनी ज्वाइन की थी तो वे कंपनी के 30 वें कर्मचारी थे। 2000 में बामर को जब सीईओ बनाया गया तो 20 साल बाद माइक्रोसॉफ्ट के रेवन्यू में 215 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
बामर को कंपनी में एक एनर्जेटिक पर्सनालिटी के रूप में जाना जाता है जो हर कर्मचारी को मोटीवेट करते हैं।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
1990 में बामर ने कोनी सिंडर से शादी की, इस समय बामर के तीन बच्चे है वे अपनी वाइफ को खास इवेंट में भी ले जाते हैं।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
बामर को कंपनी में एक एनर्जेटिक पर्सनालिटी के रूप में जाना जाता है जो हर कर्मचारी को मोटीवेट करते हैं।
Microsoft CEO Steve Ballmer Fact
बामर के ऑफिस में 80 इंच का विंडो 8 टैबलेट लगा हुआ है जिसमें वे ज्यादातर ऑफिस के काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







