Microsoft ने अपने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इससे पहले इन कंपनियों ने लोगों को निकाला

साल 2022 से लगातार कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। जिससे हर कोई डरा हुआ है। इसी बीच Microsoft ने भी अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का प्लान कर रही है। Microsoft के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी "बदलाव कर रही है जिसके चलते फाइनेंशियल इयर 2023 के तीसरे महीने के लास्ट तक हमारे कुल कार्यबल में 10,000 नौकरियों की कमी आएगी। Microsoft के पास मौजूदा समय में 220,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं, और छंटनी का यह दौर इसके कर्मचारियों के लगभग 5% लोगों को प्रभावित करेगा। नडेला ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को अधिसूचित किया जाएगा, लेकिन पूरे 10,000 छंटनी मार्च के लास्ट तक पूरी हो जानी चाहिए।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह ध्यान रखना जरुरी है "जब हम कुछ क्षेत्रों में लोगो की मौजूदगी को खत्म कर रहे हैं। तो हम जानते हैं कि इससे प्रभावित हर एक व्यक्ति के लिए यह समय एक चुनौतीपूर्ण है।
कंपनी ने पिछले साल करीब 1,000 कर्मचारियों को निकाला था। वहीं नडेला ने कहा कि हर इंडस्ट्री सावधानी बरतती हैं क्योंकि दुनिया के कुछ हिस्से मंदी के दौर में हैं, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ रहा है।
अबतक किन-किन कंपनियों ने लोगों को नौकरी से निकाला
तो चलिए अब उन कंपनियों के बारे में जान लेते हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हमारे पास कुछ टॉप कंपनियों के नाम हैं जो हजारों कर्मचारियों की छंटनी की हैं, जिनमें से मेटा ,अमेज़न,ट्विटर,फोर्ड ,बेटर.कॉम,बायजूस,ब्लिंकिट,यूनिलीवर शामिल है।

Meta
2022 की सबसे बड़ी टेक छंटनी की बात करें तो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने एक साथ 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला है।
Amazon
Amazon ने पहली बार नवंबर में छंटनी करने की बात कही थी, जिसमें लगभग 3% कॉर्पोरेट कर्मचारी प्रभावित हुए थे।
अरबपति और टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क ने $40 बिलियन में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद लिया है। मस्क द्वारा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को संभालने के बाद 3700 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications








