नोकिया ने लांच किए लूमिया 730, 830, 930 विंडो स्मार्टफोन
माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन लूमिया 730 (कीमत-15,299 ), लूमिया 830 (38,649 रुपए) और लूमिया 930 (कीमत-38,649 रुपए ) में लांच किए है। नोकिया के अनुसार लूमिया 930 की बिक्री 15 अक्टूबर से शुरु हो जाएगी जबकि लूमिया 730 और लूमिया 830 स्मार्टफोन 8 अक्टूबर से मिलना शुरु होंगे। माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल के नोकिया इंडिया सेल्स के नये एमडी अजय मेहता ने नए स्मार्टफोन लांच किए।
फोन में दिए गए फीचरों पर नजर डालें तो इसमें प्योर व्यू कैमरे का फीचर दिया गया है, लूमिया 830 में 10 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है जो 1080 पिक्सल के साथ विडियो रिकार्ड करता है। नोकिया का दावा है कि यह फोन, आइफोन 5 एस व सैमसंग गैलेक्सी एस 5 से ज्यादा बेहतर तस्वीरें ले सकता है। इसके अलावा इसमें 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।

नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारे हैं। फोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। इसमें सुपर सेंसिटीव टच टेक्नॉलोजी भी दी गई है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रगन 400 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में लगी 2200 एमएएच की बैटरी एवरेज बैकप देती है। इंटरनल मैमोरी की बात करें तो फोन में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से एक्पेंड कर सकते हैं। दूसरी ओर लूमिया 730 डुअल सिम डिवाइस है।
यह लूमिया 720 की सक्सेसर है। इसका फ्रंट कैमरा इसकी खासियत है। इसमें 24 मिमी वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में लूमिया सेल्फी एप तो है ही साथ ही वीडियो चैट के लिए स्काइप भी है। लूमिया 730 में 6.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है साथ में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरीदी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही फोन नोकिया डेनिम अपडेट के साथ विंडोज फोन 8.1 पर चलते हैं। दोनों डिवाइसेज पर माइक्रोसॉफ्ट 1 टीबी का स्टोरेज दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







