Home
News

माइक्रोसॉफ्ट ने नया सरफेस प्रो किया लॉन्च, बेहतर बैटरी और 4जी LTE सपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट का नया सरफेस प्रो लॉन्च, कीमत 52,000 रुपए से शुरू।

By Agrahi

माइक्रोसॉफ्ट ने चाइना में आयोजित अपने इवेंट के साथ नया सरफेस प्रो लॉन्च कर दिया है। इसे सरफेस प्रो 5 नहीं बल्कि 'द न्यू सरफेस प्रो' नाम दिया है। यदि पहले से मुकाबला करें तो 2015 में लॉन्च हुए सरफेस प्रो से अलग व नया इस नई जनरेशन के सरफेस प्रो में कुछ खास नहीं दिया गया है।

4G LTE सपोर्ट  के साथ माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट का नया सरफेस प्रो इंटेल कोर आई7 7th जनरेशन प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी नई और बेहतर बैटरी के बल पर करीब 13.5 घंटों का विडियो प्लेबैक दे सकता है।

नए सरफेस प्रो की कीमत $799 यानी करीब 52,000 रुपए रखी गई है। चलिए जानते हैं फोन के कुछ अन्य फीचर्स पर।

स्लिम है नया सरफेस प्रो और लाइट वेट भी

स्लिम है नया सरफेस प्रो और लाइट वेट भी

माइक्रोसॉफ्ट का नया सरफेस प्रो का डिज़ाइन पहले जनरेशन के मॉडल सरफेस प्रो 4 से काफी मिलता जुलता है। यह हाइब्रिड डिवाइस काफी स्लिम और साथ ही कम वजन में आता है। इस नए डिवाइस में कुछ इम्प्रूवमेंट्स भी नज़र आते हैं।

डिस्प्ले और 4जी LTE फीचर

डिस्प्ले और 4जी LTE फीचर

सरफेस प्रो में 12.3 इंच का पिक्सलसेंस 10 पॉइंट मल्टी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2736*1824 पिक्सल है। कंपनी अपने इस लैपटॉप को 4जी LTE फीचर के साथ भी लॉन्च करेगी, जो कि इस साल के आखिर में हो सकता है।

स्पेक्स और फीचर्स

स्पेक्स और फीचर्स

नया सरफेस प्रो इंटेल कोर आई7 सातवीं जनरेशन कैबी लेक प्रोसेसर के साथ आता है। सिमें 4जीबी/8जीबी/16जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी/512जीबी/1टीबी एसएसडी हार्ड ड्राइव स्टोरेज है। यह लैपटॉप 8 एमपी रियर कैमरा और 5 एमपी फ्रंट फेस कैमरा के साथ आता है। इसके दोनों कैमरा एफएचडी 1080पी विडियो रिकॉर्डिंग के साथ आते हैं।

कीमत और उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता

नया सरफेस प्रो की कीमत $799 से शुरू होती है, जो कि करीब 52,000 रुपए है। यह लैपटॉप का बेस मॉडल है। इसके बाद आता हाई एंड मॉडल को कि $2,699 का है यानी कि करीब 1,75,000 रुपए। 4जी LTE वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एक्सेसरीज़

एक्सेसरीज़

कंपनी के इस सरफेस प्रो के साथ एक सरफेस पेन भी है। इसके साथ Alcantara कीबोर्ड है, जो कि नए सरफेस प्रो टैबलेट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सरफेस डायल, पेन और टाइप कवर को अलग से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

 
Best Mobiles in India

English summary
Microsoft launches new Surface Pro with better battery life, 4G LTE and more features. Read more about the new laptop in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X