Home
News

सोनी को टक्‍कर देने नोकिया ने उतारे अपने दो महारथी

कैमरा स्‍मार्टफोन का बाजार धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिसमें सोनी और नोकिया की हमेशा एक दूसरे से तना तनी रहती है क्‍योंकि मोबाइल कैमरा की बात करें तो इन दोनों कंपनियों के स्‍मार्टफोन सबसे ज्‍यादा पॉपुलर हैं। लेकिन आईएफए 2014 में नोकिया ने इस बार दो नई डिवाइसे लांच की हैं। नोकिया 730 और 735 जिसे नोकिया सेल्‍फी फोन के नाम से बाजार में उतारा गया है। इन्‍हें सेल्‍फी फोन कहने के पीछे कई कारण हैं सबसे पहला कारण नोकिया 730 और 735 में दिए गए फ्रंट कैमरों की फोकल लेंथ 24 मिमि है जिससे ये मैन कैमरे जैसे फोटो खींचता है।

वहीं नोकिया सेल्‍फी फोन के दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो दोनों मॉडलों में 1.2 गीगीहर्ट का स्‍नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है साथ में विंडो 8.1 ओएस पर रन करने वाले नोकिया 730 और 735 में 6.7 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा लगा हुआ है। बेहतर सेल्‍फी के लिए दोनों मॉडलों में एक सेल्‍फी ऐप भी दी गई है।

लूमिया 730 और लूमिया 735 में दिए गए फीचर

  • 4.7 इंच की स्‍क्रीन
  • गोरिल्‍ला ग्‍लास प्रोटेक्‍शन
  • 1.2 गीगाहर्ट का क्‍वॉड कोर क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर
  • 1 जीबी रैम
  • 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 128 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
  • विंडो 8.1 ओएस
  • 6.7 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
  • 4जी एलटीई, ब्‍लूटूथ 4.0, जीपीएस
  • 2220 एमएएच बैटरी
  • कीमत- 219 यूरो (17]400 रुपए के आसपास)
1

1

नोकिया के दोनों मॉडलों में 4.7 इंच की स्‍क्रीन के साथ गोरिल्‍ला ग्‍लास प्रोटेक्‍शन दिया गया है, स्‍क्रीन का रेज्‍यूलूशन 1280x720 पिक्‍सल है।

2

2

फोन में 1.2 गीगाहर्ट का क्‍वॉड कोर क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर
और 1 जीबी की रैम दी गई है।

3

3

फोन में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 128 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन दिय गया है।

4

4

नोकिया के दोनों फोन मॉडलों में विंडो 8.1 ओएस दिया गया है।

5

5

कनेक्‍टीविटी के लिए नोकिया 730 और 735 में 4जी एलटीई, ब्‍लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

6

6

दोनों मॉडलों में 6.7 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है साथ लिड फ्लैश की मदद से कम रोशनी में भी अच्‍छी फोटो खींची जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X