पीएम मोदी के स्मार्टसिटीज विज़न से जुड़ा है माइक्रोसॉफ्ट का नया प्रोजेक्ट
फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला भारत दौरे पर आए। सत्य नडेला ने गुरुवार को मुंबई में 'फ्यूचर अनलीश्ड' कार्यक्रम में शिरकत की। नडेला ने कार्यक्रम के दौरान माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के भविष्य की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

नडेला ने कहा कि कंपनी भारत के स्टार्ट अप्स के लिए ऐसा प्रोग्राम बना रही है जो सिंगल प्लेटफॉर्म के जरिये शहरी इलाकों में बढ़ती समस्याओं को तकनीक के जरिये दूर करेगा। लगभग 50 स्टार्टअप पार्टनर्स के साथ माइक्रोसॉफ्ट अगले साल तक करीब 50 स्मार्टसिटीज को कवर कर लेगी। नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट का यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी के स्मार्ट सिटीज के विजन से जुड़ा है।

कार्यक्रम में आगे नडेला ने कहा कि कम्प्यूटिंग ही फ्यूचर है, आने वाला भविष्य कंप्यूटिंग का ही होगा। आने वाले दस सालों में कंप्यूटर रोल व उसकी एहमियत आज के समय के मुकाबले कई गुना ज्यादा हो जाएगी। सत्य नडेला ने कार्यक्रम के दौरान अपने प्रोडक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट का स्मार्टफोन लुमिया 950XL जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications