अब पेड़ पर बैठकर मीटिंग करेंगे Microsoft के कर्मचारी
जी हां, आपने हैडिंग बिल्कुल ठीक पढ़ी है। दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी जल्द ही पेड़ पर बैठकर अपना काम निबटाते और मीटिंग करते नजर आएंगे। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारी के वर्कप्लेस को ट्री हाउस में बदलने वाली है। कंपनी ने अपनी इस थीम को 'क्रो नेस्ट' यानी कौवे का घोसला नाम दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में इन ट्री हाउसिस को मीटिंग स्पेस बताया है। कंपनी ने इन शानदार ट्री हाउस का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें कर्मचारी ट्री हाउस के अंदर बैठकर काम करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कंपनी ने ट्री हाउस के लिए कई पेड़ों को चुना है और इन्हें जमीन से 12 फीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।
ये ट्री हाउस किसी सामान्य दफ्तर की तरह सभी सुविधाओं से लैस हैं। यहां कर्मचारियों को इलेक्ट्रिसिटी, आउटडोर कैनोपी के साथ इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा है। ये ट्री हाउस किसी खूबसूरत दफ्तर की तरह नजर आ रहे हैं। इनमें दो ओपन ऑफिस हैं और एक लाउंज के रूप में बनाया गया है।
लाउंज में मीटिंग रूम साथ, मनोरंजन के तमाम साधन मौजूद है, जिसमें कर्मचारी कहीं भी बैठकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा भूख लगने पर कर्मचारी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। ट्री हाउस में इंडोर कैफेटेरिया के साथ बारबेक्यू रेस्टोरेंट भी बनाया गया है।
यहां देखिए वीडियो...
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications