Home
News

खुद का मोबाइल गेम स्टोर लाने की राह पर Microsoft, सीधे वेब ब्राउजर पर होगा यूज

Microsoft गेमिंग दुनिया में अपना कदम रखने जा रहा है। दरअसल, Microsoft अपना खुद का ऑनलाइन मोबाइल गेम स्टोर लॉन्च करने वाला है। कंपनी की Xbox चीफ सारा बॉन्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि Microsoft जुलाई महीने में अपना खुद का ऑनलाइन मोबाइल गेम स्टोर लॉन्च करेगा।

कंपनी इस स्टोर पर Microsoft के गेम स्टूडियो द्वारा बनाए गए कई गेम लेकर आएगी और इसकी खास बात यह है कि ये स्टोर किसी ऐप की तरह नहीं बल्कि वेब ब्राउजर की तरह काम करेगा। चलिए जानते है Microsoft के बनाए जा रहे इस प्लान के बारे में।

खुद का मोबाइल गेम स्टोर लॉन्च करेगा Microsoft

दूसरे देश में भी इस्तेमाल होगा आसान

रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप स्टोर पर Candy Crush Saga और Call Of Duty जैसे मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे। साथ ही इन गेम्स में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा सकता है। सारा बॉन्ड ने बताया है कि यह ऐप स्टोर किसी भी ऐप पर डिपेंड नहीं होगा, बल्कि यह सीधे वेब ब्राउजर पर चलेगा।

सरल शब्दों में इन गेम्स का आप किसी भी दूसरे डिवाइस या दूसरे देश में जाकर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आप अगर किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन करेंगे, इसके बाद भी इसमें आपके गेम और रिवॉर्ड सुरक्षित रहेंगे।

इस ऐप स्टोर से क्या होंगे फायदें

गेमर्स को अब ऐप स्टोर पर मिलने वाले 30% तक के कमीशन से छुटकारा मिल सकता है। इस कमीशन से बचने के लिए Microsoft का यह गेम स्टोर गेमर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि अभी तक सभी गेम Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Microsoft का ऐप स्टोर Google Play Store और Apple App Store के लिए एक चुनौती बनकर सामने आ सकता है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि Microsoft अपना खुद का ऐप स्टोर लाएगी भी या नहीं। लेकिन अगर Microsoft अपना खुद का ऐप स्टोर लेकर आता है, तो यहां यह देखना चिलचस्प होगा कि अपने यूजर्स को कंपनी किस तरह से आकर्षित करती है। वहीं मार्केट में पहले से मौजूद Google Play Store और Apple App Store को टक्कर देने के लिए कौन-कौन से कदम उठाती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Microsoft on its way to launch its own mobile game store, to be used directly on web browser
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X