लैपटॉप चोरी होने से रोकेगी माइक्रोसॉफ्ट की ये नई तकनीक
इस तकनीक में यूजर्स अपने चोरी गए लैपटॉप को दूर से ही डिसेबल कर सकते हैं। इससे लैपटॉप की चोरी की घटनाओं में कमी आएगी
लैपटॉप, पीसी और स्मार्टफोन की चोरी अब काफी कॉमन क्राइम बन चुका है। हर यूजर कभी न कभी इस प्रॉब्लम को फेस कर चुका है। अगर आप भी इसके शिकार हो चुके हैं या अपने पीसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट ने आपकी इस परेशानी का सॉल्यूशन खोज लिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने लैपटॉप और पर्सनल कम्प्यूटर्स की चोरी रोकने के लिए एक नई तकनीक पेश की है।

दरअसल माइक्रोसॉफ्ट ने लैपटॉप की चोरी रोकने के लिए एक नया पेटेन्ट को डिजाइन किया है। इस डॉक्यूमेंट में उस तरह के फंक्शन्स होंगे, जो डिवाइसेज को स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। अगर यूज़र का लैपटॉप या पीसी अगर चोरी होता है, लैपटॉप को फिर से बेचे जाने से रोका जा सकेगा। यूजर्स इसे डिसेबल कर सकते हैं या फिर रिमूव भी कर सकते हैं।
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के पेटेन्ट में आया यह नया फंक्शन कंपनी के हाल में ही आए 'ऑलवेज़ कनेक्टेड' कम्प्यूटर का नेक्स्ट लेवल है। माइक्रोसॉफ्ट पेटेन्ट, लैपटॉप के लिए मिलते-जुलते सिस्टम्स को दर्शाता है। यूज़र्स, अपने चोरी गए लैपटॉप को दूर से ही डिसेबल कर सकते हैं। इससे लैपटॉप की चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।
माइक्रोसॉफ्ट अपने कम्प्यूटर्स को स्मार्टफोन्स की तरह पर सेल्युलर नेटवर्क से कनेक्ट रखना चाहता है। यहां खास बात ये भी है कि इन ऑलवेज़ कनेक्टेड लैपटॉप को किसी नेटवर्क से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं होगा। यह ठीक वैसा ही है, जैसे स्मार्टफोन में इमर्जेंसी कॉल फंक्शन मौजूद होता है, जिससे कि फोन में सिमकार्ड न भी होने पर कुछ नंबरों पर कॉल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








