माइक्रोसॉफ्ट ने हॉटमेल की जगह लांच किया आउटलुक डॉट कॉम

हॉटमेल एक समय में लोगों के लिए मेल भेजने के लिए सबसे पंसदीदा ईमेल सर्विस हुआ करती थी लेकिन अब हॉटमेल के दिन गए क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट ने हॉटमेल की जगह आउटलुक डॉट कॉम लांच कर दिया है। अगर आपको ध्यान हो तो माइक्रोसॉफ्ट ने 31 जुलाई को आउटलुक डॉट कॉम का प्रिव्यू वर्जन लांच किया था।
अगर कॉमस्कोर द्वारा निकाली संख्या की ओंर ध्यान दें तो इस हॉटमेल के करीब 324 यूजर है मतलब ग्लोबल मार्केट में हॉटमेल को 31 प्रतिशत लोग प्रयोग करते हैं। जबकि 31 प्रतिशत लोग जीमेल और 32 प्रतिशत लोग याहू के साथ अन्य दूसरी मेल सर्विस प्रयोग करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बाजार में अपना दायरा और बढ़ाने के लिए हॉटमेल का नया रूप आउटलुक डॉट कॉम लांच किया है। तो आइए नजर डालते है हॉटमेल के नए वर्जन आउटलुक में दिए गए फीचरों पर
सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म: नए आउटलुक डॉट कॉम में ट्विटर, फेसबुक, गूगल प्लस के अलावा लिंक्डिन जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का एक्सेस दिया गया है। मतलब आप आउटलुक में लॉग इन रहते हुए अपने फेसबुक दोस्तों से चैट भी कर सकते हैं और साथ ही फेसबुक, गूगल प्लस में जुड़े दोस्तों को सर्च भी कर सकते हैं।
30 प्रतिशत अधिक मैसेज स्टोरेज क्षमता: आउटलुक डॉट कॉम में पहले से अधिक मैसेज स्टोरेज क्षमता दी गई है। गूगल आउटलुक की तरह इसमें में क्लीन और अनक्लर्टड जैसे कई फीचर दिए गए हैं। एडिट, शेयर के साथ और भी बहुत कुछ: हॉटमेल के यूजर नए आउटलुक डॉट कॉम में एडिट, वर्ड एक्सेल और पॉवरप्वाइंट डॉक्यूमेंट किसी दूसरे प्लेटफार्म भी शेयर कर सकते हैं।
स्काइपे से करें वीडियो चैटिंग: नए आउटलुक डॉट कॉम में वीडियो चैटिंग का ऑप्शन दिया गया है। इसके लिए आउटलुक में स्काइपें एप्लीकेशन इनबिल्ड है इसके लिए दोनों प्लेटफार्म में स्काइपें अपलोड होना चाहिए।
क्लाउड स्टोरेज: माइक्रोसॉफ्ट की नए आउटलुक में स्काइड्राइव क्लाउड स्टोरेज कर सुविधा दी गई है जो ऑटोमेटिक अटैच फाइल के साइज को कम कर देती है।
स्लाइड शो: इस ऑप्शन की मदद से आप अपने यूजर को स्लाड शो पिक्चर भेज सकते हैं यानी अगर दूसरी तरफ का यूजर आपकी मेल आपेन करेगा तो उसमें अटैच पिक्चर उसे स्लाइड शो के रूप में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








