Home
News

माइक्रोसॉफ्ट ने सैमसंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया

By Rahul

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के खिलाफ पेटेंट समझौते के उल्लंघन के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में न्यूयॉम्र्क के दक्षिणी जिला अदालत में दायर मुक दमे में कहा है कि उसके द्वारा नोकिया के अधिग्रहण के बाद से सैमसंग ने पेटेंट समझौते के प्रावधानों का पालन बंद कर दिया है।

पढ़ें: इस महिने ले आईए अपनी पसंद का एंड्रायड स्‍मार्टफोन

दोनों कंपनियों के बीच वर्ष 2011 में पेटेंट समझौता हुआ था। इसके तहत सैमसंग को उसके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक के लिए उसे प्रत्येक फोन की बिक्री के हिसाब से कुछ राशि का भुगतान करन होता है। माइक्रोसॉफ्ट के डिप्टी जनरल काउंसल डेविड होवार्ड ने अपने ब्लाग पर कहा है कि सितंबर 2013 में नोकिया डिवाइसेज एंड सर्विसेज बिजनेस का अधिग्रहण करने के बाद से सैमसंग ने इसे गलत बताकर समझौते का उल्लंघन शुरू कर दिया।

माइक्रोसॉफ्ट ने सैमसंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया

उन्होंने कहा, "दोनों कंपनियों के बीच काफी लंबे समय से भागीदारी है। माइक्रोसॉफ्ट साझेदारी का सम्मान करता है और सैमसंग से भी इसकी अपेक्षा रखती है। हमने अदालत से हमारी आपसी असहमति को निपटाने का आग्रह किया है। हमें विश्वास है कि सैमसंग समझौते के प्रावधानों का फिर से पालन करने लग जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X