Microsoft यूजर्स अब बिना पासवर्ड के भी कर सकेंगे साइन-इन, जानें कैसे
Microsoft एक नई सुविधा ला रहा है जिससे अब यूजर्स को आसानी होगी। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले की जिसमें उन्होंने कहा है कि यूजर्स अब बिना पासवर्ड के भी साइन इन कर सकेंगे। और माइक्रोसॉफ्ट के प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर साइन इन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत रहती थी और अब ऐसा नहीं होगा जिससे आपको पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

इस प्रकार अब इसका मतलब यह है कि माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स अपने Outlook अकाउंट और वनड्राइव में बिना पासवर्ड के भी साइन इन कर पाएंगे। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट प्लान यह है कि एंटरप्राइज़ अकाउंट से पासवर्ड को स्थायी रूप से हटाना है। हालांकि आपको बता दें कि पासवर्ड रहित साइन-इन का ऑप्शन इससे पूर्व सिर्फ कमर्शियल यूजर्स के लिए ही मौजूद था और अब यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए होगी।
इस तरह इस सप्ताह से, टेक दिग्गज यूजर्स के लिए पासवर्ड रहित साइन-इन शुरू कर रहा है, इसलिए अब आपको अपने Microsoft अकाउंट को एक्सेस करने के लिए पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Microsoft के सुरक्षा, अनुपालन और आइडेंटिटी के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष वासु जक्कल ने एक बयान में कहा, "कोई भी पासवर्ड पसंद नहीं करता है। वे असुविधाजनक हैं। वे हमलों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य हैं।" पासवर्ड रहित होने की प्रक्रिया काफी सरल है, और इसे कैसे करना है, इसके लिए Microsoft ने विस्तृत निर्देश हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ऑथेंटिकेटर से करें साइन इन
आप माइक्रोसॉफ्ट ऑथेंटिकेटर जैसे ऐप का उपयोग करते हैं, जो आपके फोन से कनेक्ट होता है, या विंडोज हैलो, जो यूजर्स को उनके फेस, फिंगरप्रिंट या व्यक्तिगत पहचान संख्या के साथ अपने अकाउंट में साइन इन करने देता है। कस्टमर्स एक सिक्योरिटी की का उपयोग करने में भी सक्षम होंगे या उनके फोन या ईमेल पर एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा, यह ज्यादा सुविधाजनक मेथड है। वहीं पासवर्ड का अनुमान लगाया जा सकता है, चोरी या फ़िश किया जा सकता है इस कारण यह फैसला लिया गया है।
लेकिन केवल माइक्रोसॉफ्ट ऑथेंटिकेटर में आप ही एकमात्र फ़िंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन प्रदान कर सकते हैं। इस कारण यह ज्यादा सुरक्षित है। इस तरह पासवर्ड रहित साइन-इन आपको आउटलुक, वनड्राइव और फैमिली सेफ्टी जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऐप में साइन इन करने में मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications