Mirzapur 2 का एक नया टीज़र अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ रिलीज़
अगर हम आपसे पूछें कि सोशल मीडिया पर आजकल सबसे ज्यादा चलने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म में सबसे लोकप्रिय या पसंदीदा वेब सीरीज कौन सी है। इस सवाल के जवाब में आपके पास Mirzapur का नाम जरूर होगा। Mirzapur को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया गया था। इसके लॉन्च होने के बाद इसे लोगों का काफी प्यार मिला था।
Mirzapur 2 जल्द होगी रिलीज
मिर्जापुर वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब लोग इस सीरीज के दूसरे पार्ट यानि मिर्जापुर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसका पहला पार्ट एक दर्शकों के दिमाग में कुछ सवाल छोड़ कर गया है, जिसका जवाब मिर्जापुर 2 में ही मिलेगा।
कोरोना वायरस की वजह से हुई लेट
मिर्जापुर को 2018 में रिलीज़ किया गया था और कोरोना वायरस की वजह से मिर्जापुर 2 को लॉन्च होने में देरी हो रही है। हालांकि अब जल्द ही मिर्जापुर सीज़न 2 को लॉन्च किया जाएगा। अमेज़न प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर सीज़न 2 का टीज़र जारी कर दिया गया है। ये 28 सेकेंड का एक टीज़र है, जिसकी शुरुआत स्पेस से पृथ्वी की पिक्चर दिखाकर होती है।
मिर्जापुर 2 का एक टीज़र अमेज़न पर रिलीज़
पृथ्वी की पिक्चर स्पेस से ज़ूम हो-होकर भारत, फिर भारत के अंदर उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अंदर मिर्जापुर और मिर्जापुर के अंदर त्रिपाठी भवन को दिखाया जाता है। उसके बाद उस भवन के अंदर में त्रिपाठी भवन की कुर्सी को दिखाया जाता है। इस टीज़र को देखकर समझ में आता है, कि मिर्जापुर 2 जल्द आने वाला है और ये काफी मज़ेदार आने वाला है।
मिर्जापुर 2 को सितंबर में रिलीज किया जा सकता है। इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। आपको बता दें कि 2020 साल के हर महीने में अमेज़न कोई ना कोई वेब सीरीज को अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर रहा है।
पंकज त्रिपाथी ने शेयर किया था मिर्जापुर 2 का वीडियो
वेब सीरीज़ के सबसे पॉपुलर एक्टर पकंज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी जिसके ज़रिए उन्होंने दर्शकों को एक साल पूरा होने की बधाई दी। वीडियो में चिताएं जलती हुई दिखाई गई हैं और अंत में एक सिंहासन। इस टीज़र को पंकज त्रिपाठी ने अपनी आवाज़ दी है।
जो आया है वो जाएगा भी, बस मर्जी हमारी होगी
पंकज, वीडियो की शुरुआत में कहते हैं कि जो आया है वो जाएगा भी, बस मर्जी हमारी होगी। मिर्जापुर के चाहनेवालों, सालगिरह मुबारक हो। वहीं, वीडियो के अंत में सीज़न-2 के साल 2020 में आने की जानकारी दी गई है। पंकज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हम बनाएंगे इंस्टाग्राम को मिर्जापुर। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के साथ अपना डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications








