Mirzapur 2: रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा, Amazon Prime Video पर दिखेगा गुड्डु भईया का भौकाल
मिर्जापुर...नाम तो सुना ही होगा। एक शहर का नाम है मिर्जापुर...! आजकल पूरे देश में मिर्जापुर की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि ये चर्चा मिर्जापुर शहर की नहीं बल्कि मिर्जापुर शहर आधारित मिर्जापुर नाम की एक वेब सीरीज की है। आज मिर्जापुर 2 की रिलीज़ डेट का खुलासा हो गया है।
मिर्जापुर 2 की लॉन्च डेट आई सामने
अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अभी से करीब 4 घंटे पहले एक वीडियो टीज़र रिलीज़ किया है। इस टीज़र में ही मिर्जापुर 2 की रिलीज़ डेट को बताया गया है। इस वीडियो टीज़र की शुरुआत एक डायलॉग के साथ हो रही है। उसके बाद मिर्जापुर के आखिरी एपिसोड के आखिरी कुछ सीन को दिखाया गया है, जिसमें गुड्डु के भाई और उसकी वाइफ को गोली मार दी जाती है। इसी जगह पर मिर्जापुर का पहला सीज़न खत्म हो जाता है।
आखिरकार खत्म होगा मिर्जापुर 2 का इंतजार
उस वक्त से ही लोग मिर्जापुर सीज़न 2 का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से मिर्जापुर 2 को रिलीज़ करने में देरी हो रही है। अब आखिरकार मिर्जापुर 2 के रिलीज़ डेटा का खुलासा कर दिया गया है। इस धमाकेदार वेब सीरीज़ को 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। अब से कुछ देर पहले ही एक वीडियो को अमजे़न प्राइम वीडियो इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
मिर्जापुर 2 में क्या होगा...?
इस वीडियो टीज़र को देखकर और सुनकर लगता है कि मिर्जापुर 2 में मिर्जापुर से भी ज्यादा गोलीबारी और खून-खराबा देखने को मिलेगा। इस वीडियो टीज़र में ही गुड्डु की आवाज़ में एक डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें वो कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि सबकुछ छीन लिए और हमको जिंदा छोड़ दिए....गलती किए...! इसका मतलब साफ है कि गुड्डु अपने भाई बबलू और पत्नी स्वीटी की हत्या का बदला मुन्ना और कालिन भईया से भयंकर अंदाज में लेगा।
मिर्जापुर 2 का टीज़र हुआ ट्रेंड
यूट्यूब पर मिर्जापुर 2 के नए वीडियो टीज़र के जारी होते ही ये ट्रेंड करने लगता है। ट्वीटर पर भी मिर्जापुर 2 ट्रेंड कर रहा है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर आने वाले दो महीने में सबसे खास और बेसब्री से इंतजार किए जाने वाली सीरीज़ मिर्जापुर 2 ही होगी। हम आपको सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले इस सीरीज के तमाम अपडेट के बारे में आपको अपडेट करते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications