Home
News

27 वर्षीय यह इंफ्लुएंसर जो Instagram और Tik Tok से महीने में कमा रही है 1 करोड़ रुपये

सोशल मीडिया से आज लोग महीने के लाखों और करोड़ों रुपये मजे-मजे में कमा रहे हैं और ऐसा ही एक उदाहरण है कैट नॉर्टन (@miss.excel)। जी हाँ, कैट नॉर्टन (Kat Norton) जो इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर वीडियो बनाकर महीने के करोड़ों रुपये कमा रही है। जैसा कि आपको भी पता होगा कि Microsoft Excel को सही से इस्तेमाल करना काफी कठिन काम है।

27 वर्षीय यह इंफ्लुएंसर जो Instagram और Tik Tok से महीने में कमा रही है 1 करोड़ रुपये

यही कारण है कि कैट नॉर्टन (@miss.excel) अपने बढ़ते फैन बेस को MS Excel टिप्स और ट्रिक्स सिखाने के लिए वायरल Instagram वीडियो बनाती है। तो आइए जानते है इसके बारे में कुछ विस्तार से।

एक साल के भीतर, इस Instagram और TikTok इंफ्लुएंसर के अकाउंट पर 1 मिलियन से अधिक यूजर्स ने फॉलो किया है। मिस एक्सेल जो अपने वीडियो में मजेदार तरीके से Microsoft Excel और Google स्प्रेडशीट के ट्रिक्स और टिप्स को सिखाती है जिसको मिलियन में यूजर्स देखते हैं और उन्हें पसंद करते हैं।

कौन है मिस एक्सेल (@miss.excel) यानी कैट नॉर्टन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि द एक्सप्रेस के अनुसार, 27 वर्षीय कैट नॉर्टन ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी, जिससे सचमुच उनके जीवन को ही बदल दिया और अब प्रति महीने वीडियो बनाकर 1 करोड़ रुपये कमा रही है जो कि बहुत बड़ी संख्या हैं। साथ ही यह 1 मिलियन से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग भी दे चुकी है।

इंस्टाग्राम पर @miss.excel के नाम से मशहूर नॉर्टन ने नवंबर 2020 में अपना ऑनलाइन एजुकेशन बिजनेस शुरू किया था। और अब 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को एक्सेल के ट्रिक्स और टिप्स शेयर करके करोड़ों रुपये कमा रही है।

कैट नॉर्टन के Instagram अकाउंट की बात करें तो अभी उसके अकाउंट पर 5 लाख 70 हजार फॉलोवर्स हैं। और उसके माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के ट्रिक्स और टिप्स के वीडियो मिलियन में चलते हैं। इन वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट खुद पैसा देता हैं। अगर आप कैट नॉर्टन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके जा सकते हैं।

यानी एक तरफ जहाँ यूजर्स सिर्फ दिनभर स्क्रॉल करके समय खराब करते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स वीडियो बनाकर लाखों और करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Miss Excel Earn Rs 1 Crore Per Month By Sharing excel tips on Instagram and Tik Tok
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X