Home
News

पल भर में हैक हो जाएगा आपका एकाउंट, ये 5 गलतिया ना करे

By Roith

आजकल हम अपने फोन, बैंक लॉकर, और कई जगह पर अपने डेटा या फिर चीजों को सुरक्षित रखने के लिए पासकोड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पासकोड दूसरों की तुलना में ज्यादा आसानी से हैक हो सकते हैं? एक नई रिपोर्ट में उन 10 सबसे कमजोर पासकोड का खुलासा किया गया है, जो हैकर्स के लिए आसान शिकार हैं।

पल भर में हैक हो जाएगा आपका एकाउंट, ये 5 गलतिया ना करे

1. 1234, ये सबसे आम और सबसे खराब पासकोड है जिसका अनुमान लगाना बहुत आसान है। सबसे पहले हैकर्स इसी तरह के पासकोड ट्राई करते हैं।

2. 0000, हालाकि ये पासकोड शायद की कोई रखता हो लेकिन अगर जल्‍दबाजी में ऐसा पासकोड रखने की सोच रहे हैं तो हैकर्स के लिए ये किसी फ्री गिफ्ट से कम नहीं होगा।

3. 1111 की तरह एक ही नंबर को बार-बार दोहरा कर लिखना भी सेफ नहीं है ।

4. 1212 या 1313 के पैटर्न वाले पासकोड भी आसानी से हैकर्स पता लगा लेते हैं।

5. 7777 या 8888 के जैसे अपने पसंदीदा नंबर को बार-बार लिखना भी बहुत सुरक्षित नहीं है।

6. 1990-1999 की तरह अपने बर्थडे को पासवर्ड के रूप लिखना भी गलत है, हम में से ज्‍यादातर लोग बर्थडे को पासकोड के रूप में कई जगह प्रयोग करते हैं।

7. पीसी या मोबाइल के कीपैड पर सीधी लाइन पर लिखे नंबर भी पासकोड के रूप में प्रयोग न करें।

8. 5683 'LOVE' या फिर इसी तरह के दूसरे अक्षरों को लेकर कीपैड के नंबर न सेट करें।

9. 1984 या 2000, इतिहास में दर्ज सन या फिर साल को भी पासकोड के रूप में कहीं न भरे, आजकल AI की मदद से हैकर्स ऐसे पासकोड का आसानी से पता लगा लेते हैं।

हमेशा याद रखें, अच्छा और सुरक्षित पासकोड वह है जो अलग हो और जिसका अनुमान लगाना मुश्किल हो। अपने जन्मदिन, फोन नंबर या ऐसे आम पैटर्न का इस्तेमाल न करें जिन्‍हें आसानी से हैकर पता लगा सके। बेहतर है कि आप अलग-अलग अंकों के साथ पासकोड चुनें जो आपके लिए याद रखना आसान हो, पर दूसरों के लिए अनुमान लगाना मुश्किल हो।

अगर पासकोड लीक हो जाए तो क्‍या करें?

1. जिस खाते का पासकोड लीक हुआ है, उसका पासकोड जल्द से जल्द बदल दें। नया पासकोड मजबूत और अलग होना चाहिए।

2. अगर आप उसी पासकोड का उपयोग दूसरे खातों के लिए करते हैं, तो उन सभी खातों के पासकोड भी बदल दें।

3. एक्‍ट्रा सिक्‍योरिटी के लिए टू स्‍टेप ऑथेंटिकेशन की जरूरत जहां भी हो उसे एक्‍टिवेट करें

4. अपने एकाउंट में हो रही एक्‍टिविटी की नियमित रूप से जाँच करें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो तुरंत कार्रवाई करें।

5. अपने एकाउंट की सिक्‍योरिटी सेटिंग्स का रिव्‍यू करें और सुनिश्चित करें कि सुरक्षा के लिहाज से इससे बेहतर सेटिंग नहीं की जा सकती।

6. फ्यूचर में पासकोड को सुरक्षित रखने के लिए एक अच्‍छे पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करने पर विचार करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
1234 0000 Passcode, birthdates, Hackers crack these common 4-digit codes instantly. Learn the worst PINs and how to secure your digital life now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X