MIUI 12.5 और Mi 11: 8 फरवरी को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
शाओमी कंपनी आने वाले 8 फरवरी को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी MIUI 12 के अपग्रेड वर्ज़न MIUI 12.5 को लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट का ऐलान शाओमी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

आपको बता दें कि MIUI 12.5 को कंपनी ग्लोबली लॉन्च करने वाली है और इस लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर देख सकते हैं। इस नए अपडेट के अलावा भी शाओमी कंपनी Mi 11 को भी ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। हालांकि इस फोन के लॉन्च के लिए कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फोन को भी उस दिन लॉन्च किया जा सकता है।
MIUI 12.5 और MI 11: 8 फरवरी को होगा लॉन्च
अब MIUI 12.5 की बात करें तो इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई पक्की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें MIUI 12 से भी कई ज्यादा बेहतर फीचर्स हो सकते हैं। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि चीन में रिलीज़ किए गए MIUI 12.5 से ग्लोबली वर्ज़न अलग नहीं होगा। ऐसे में इस नए अपडेट में फ्लोटिंग विंडो, अप्रोक्सिमेट लोकेशन शेयरिंग, लेटेस्ट एमआईयूआई अपडेट क्लिपबोर्ड प्रोटेक्शन और सैंडबॉक्स सपोर्ट जैसे अनेकों फीचर्स हो सकते हैं।
MIUI 12.5 के फीचर्स
MIUI 12.5 के एक खास फीचर की बात करें तो कंपनी इस फोन में MIUI+ नाम का एक फीचर देने वाली है। इस नए फीचर में कंपनी अपने शाओमी फोन को अपने विंडो पीसी के साथ जोड़कर फोन में आने वाले नोटिफिकेशंस को सीधे विंडो पीसी में एक्सेस कर सकते हैं। उसके बाद आप अपने पीसी में फोन के सभी मैसेज, फोटोज़, वीडियोज़ और तमाम नोटिफिकेशंस को देख सकते हैं।
कब किस फोन में आएगा नया अपडेट
आपको बता दें कि शाओमी ने अभी तक नए अपडेट MIUI 12.5 के लिए कोई रोडमैप जारी नहीं किया है। इस वजह से फिलहाल, यह बताना मुश्किल है कि कब और किस फोन में यह नया अपडेट भेजा जाएगा। हालांकि चीन में इस अपडेट को रिलीज करने के बाद Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K30, Redmi K30 Pro, Mi 10, Mi 10 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 9 में इस नए फोन MIUI 12.5 का अपडेट दिया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इन फोन्स में MIUI 12.5 का अपडेट भेजा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








