Home
News

Mobikwik फिर से गूगल प्ले स्टोर पर हुआ रिस्टोर, Aarogya Setu ऐप थी हटाने की वजह

MobiKwik ऐप को एक बार फिर से गूगल प्ले स्टोर पर रिस्टोर कर दिया गया है। अब यूज़र्स इस पेमेंट ऐप को फिर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस ऐप यानि मोबीक्विक को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था।

Mobikwik फिर से गूगल प्ले स्टोर पर हुआ रिस्टोर,  Aarogya Setu ऐप थी हटाने की वजह

मोबीक्विक ऐप के सीईओ बिपिन प्रीप सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कहा कि आरोग्य सेतू ऐप से लिंक होने की वजह से ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। मोबीक्विक के सीईओ ने ट्वीट करके बताया था कि उनके ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था क्योंकि उनके ऐप में कोरोना वायरस की जानकारी देने वाला Aarogya Setu App लिंक था।

ऐड पॉलिसी का उल्लंघन करने का आरोप

सीईओ ने कहा कि ऐसा करने के लिए उन्हें नियामकों द्वारा कहा गया था और इसे सार्वजनिक हित में ही समझने के लिए कहा गया था। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को हटाने के पीछे मुख्य वजह ऐड पॉलिसी का उल्लंघन करना बताया गया था।

बहराल, अब मोबीक्विक ऐप को दोबार से रिस्टोर कर दिया गया है। अब इस ऐप को एक बार फिर से डाउनलोड करके लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि मोबीक्विक एक ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट ऐप है। 2016 में नोटबंद के ऐलान होने के बाद से पूरे भारत में डिजिटल ट्रांजैक्शन का चलन काफी तेजी से बढ़ा। इस व्यवस्था में गति लाने के पीछे काफी सारी ऑनलाइन पेमेंट कंपनियों का हाथ रहा है। उनमें से एक कंपनी का नाम मोबीक्विक भी है। मोबीक्विक को काफी सारे यूज़र्स ने डाउनलोड करके इस्तेमाल करना पसंद किया है।

मोबीक्विक के 10 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स

आपको बता दें कि इस ऐप को 10 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। आप देखते होंगे कि पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, जैसे अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में भी आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ऑप्रेटिंग सिस्टम में Aarogya Setu का लिंक अटैच किया गया है।

मोबीक्विक ऐप का इस्तेमाल आप ऑनलाइन पेमेंट करने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ खरीदने के लिए कर सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए ग्रोसरी का सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्थ केयर का सामान भी इस ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए डेयरी प्रॉडक्ट्स समेत और भी बहुत तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The MobiKwik app has once again been restored on the Google Play Store. Now users can download and use this payment app again. Let me tell you that this app i.e. Mobiqvik was removed from the Google Play Store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X