Mobile Phone Blast: इन लक्षणों को ना करें इग्नोर, किसी भी समय फट सकता है आपका स्मार्टफोन, ऐसे करें बचाव

Mobile Phone Blast: केरल से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां स्मार्टफोन ब्लास्ट होने से एक 8 साल की बच्ची ने अपनी जान गवां दी। रिपोर्ट की मानें तो बच्ची फोन में गेम खेल रही थी कि, अचनाक फोन उसके हाथ में ही ब्लास्ट हो गया। ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी की जान फोन ब्लास्ट के कारण गई हो, ऐसे कई मामले आप नेट पर आसानी से देख और पढ़ सकते हैं। इसी के तहत आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप खुद को इस घटना से बचा सकते हैं।
ऐसे तो स्मार्टफोन ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी वजह बैटरी की होती है। कुछ लक्षणों को आप इग्नोर ना करके इस घटना को टाल सकते हैं।
इन लक्षणों को ना करें इग्नोर
अगर आपका स्मार्टफोन किसी कारण गर्म हो रहा है तो आप इसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें और कुछ देर छोड़ दें, जब आपका फोन नॉर्मल टम्प्रेचर में आ जाए तब उसका इस्तेमाल करें। फोन को चार्ज में लगाकर कभी बात ना करें, चार्जिंग के समय आपका फोन नॉर्मल तापमान से ज्यादा गर्म होता है। इसके अलावा अगर आपके फोन की बैटरी फूली हुई है तो भी इसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें।
ऐसे करें बचाव
अपने स्मार्टपोन का चार्जर वहीं यूज करें जो कंपनी ने आपको दिया है। इसके खराब होने पर या फिर खो जाने पर आप इसे उसी कंपनी के स्टोर से खरीद सकते हैं। कभी भी अपने स्मार्टफोन को सूरज की रोशनी में रखकर चार्ज न करें, इससे आपका फोन ओवरहीट हो जाता है, जिससे इसके फटने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोग फोन की बैटरी खराब होने पर अपने फोन में सस्ती बैटरी लगवा लेते हैं, जो कभी ना करें फोन ब्लास्ट होने का ये भी वजह बन सकता है। इसलिए अपने स्मार्टफोन के अनुसार उसी कंपनी का ही बैटरी लगवाएं। सबसे ज्यादा खतरनाक होता है रात में अपना फोन चार्ज पर लगा कर सो जाना। ऐसे में आपका फोन ऑवर हीटिंग के कारण भी ब्लास्ट हो सकता है। कुछ लोग फोन को अपने तकिए के नीचे दबा कर सोतें है इससे भी बचे। तकिये के नीचे दबने के कारण भी मोबाइल का तापमान बढ़ जाता है, जो ब्लास्ट की एक वजह हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








