जानिए मोबाइल से होने वाले 10 फायदे और नुकसान
अगर आप किसी से मोबाइल फोन से होने वाले फायदों के बारे में पूछेंगे तो वो शायद ढेरों फायदे आपको गिना देगा लेकिन इससे होने वाले नुकसान के बारे में कुछ ही लोग बता पाएंगे। मोबाइल फोन आज हर वर्ग की जरूरत बन चुका है फिर वो चाहे साइकिल से चलने वाला एक आम आदमी हो या फिर महंगी कार से चलने वाला कोई बिजनेसमैन। ऐसे में हमें मोबाइल फोन से जहां ढेरों फायदे होते हैं वैसे ही कई नुकसान भी है।

Advantage
फोन के जरिए आप कभी भी किसी से संपर्क कर सकते हैं फिर वो शख्स दुनियां में कहीं भी क्यों न हो।
Advantage
फोन में ढेर सारा डेटा आप अपने साथ लेकर चल सकते हैं जैसे फोटो, ईबुक, गाने, वीडियो इसके लिए आपको ढेरों किताबें और एमपी 3 प्लेयर की अलग से जरूरत नहीं पड़ती।
Advantage
अगर आपके पास एक अच्छा कैमरा फोन है तो कभी भी फोटो और वीडियों रिकार्ड कर सकते हैं यानी आपको अलग से डिजिटल कैमरा खरीदने की कोई जरूरत नहीं।
Advantage
किसी भी दुर्घटना या फिर जरूरत के समय मोबाइल फोन से अपने परिवार या फिर दोस्तों को बुला सकते हैं साथ ही पुलिस और हास्पिटल का बंदोबस्त भी कर सकते हैं।
Advantage
फोन में इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं यानी आप कभी भी किसी भी चीज से जुड़ी जानकारी खोज सकते हैं।
Disadvantage
फोन में जहां ढेर सारे फीचर आ गए है वहीं हमारा इंटरनेट और कॉल का खर्च भी बढ़ गया है जो हमारे बजट पर एक्ट्रा भार डालता है।
Disadvantage
फोन की लत आजकल के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है वे दिन भर फेसबुक और चैटिंग में ही व्यस्त रहते हैं जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं हैं।
Disadvantage
कई रिर्सचों से पता चला है मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन स्वास्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
Disadvantage
जहां फोन हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है वहीं कई लोग इसमें अपने बजट से ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं।
Disadvantage
मोबाइल फोन की वजह से अब लोग घर में भी एक दूसरे से बात करने का समय नहीं निकाल पाते। खाली समय में फोन प्रयोग करने का चलन बढ़ चुका है।

Click it and Unblock the Notifications