Mock drill: फोन पर मिलेगा इमरजेंसी का अलर्ट, सिर्फ ऑन करें ये सेटिंग
7 मई को मॉक ड्रिल (Mock drill) अभ्यास होने वाला है। ऐसा आमतौर पर मुश्किल हालातों में किया जाता है। आतंकवादी हमला समेत अन्य संकटों से बचाव के लिए सरकार ऐसा करती है। अगर आप अपने फोन पर किसी भी इमरजेंसी का रियल-टाइम अलर्ट पाना चाहते हैं, तो ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस अपने एंड्रॉइड और आईफोन में कुछ जरूरी सेटिंग इनेबल करनी होंगी। ऐसे अलर्ट्स समय पर एक्शन लेने और सुरक्षित रहने में मदद करते हैं।
बता दें हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 7 मई 2025 को देशभर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें ब्लैकआउट सिमुलेशन, एयर रेड सायरन, इवैक्युएशन ड्रिल और पब्लिक सेफ्टी सेशन शामिल होंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपके फोन में आपातकालीन अलर्ट एक्टिव हों। आइए जानते हैं इसके बारे में।

क्यों जरूरी हैं इमरजेंसी अलर्ट?
इमरजेंसी अलर्ट्स सरकार द्वारा भेजे गए छोटे मैसेज होते हैं, जो भूकंप, बाढ़, आतंकी हमला या लापता व्यक्ति जैसी स्थितियों में आपको चेतावनी देते हैं। ये मैसेज स्पेशल नेटवर्क चैनल के जरिए भेजे जाते हैं, जिससे ये भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी आपके फोन तक पहुंच सकते हैं।
Android फोन में इमरजेंसी अलर्ट कैसे ऑन करें
-Settings ऐप खोलें
-Safety and emergency या Security & location में जाएं
-Wireless emergency alerts पर टैप करें
-नीचे दिए गए ऑप्शन ऑन करें
-Extreme weather warnings
-Imminent threat alerts
-Public safety alerts
-अगर ये ऑप्शन न दिखें, तो Settings में "wireless emergency alerts" सर्च करें
iPhone में गवर्नमेंट अलर्ट ऐसे ऑन करें
- iPhone में ये अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन होते हैं, लेकिन जांच लेना बेहतर है।
- Settings में जाएं
- Notifications पर टैप करें
- नीचे स्क्रॉल करें और Government Alerts सेक्शन में देखें
ये ऑप्शन ऑन करें
- Emergency Alerts
- Public Safety Alerts
- Test Alerts (अगर दिखे)


Click it and Unblock the Notifications








