मोदी इफेक्ट: वीडियो हुआ वायरल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सैनिको को मिला सरप्राइज़
अब इसे नरेंद्र मोदी के भाषण का असर कहें या फिर लोगों के बीच सैनिको का प्यार, लेकिन ऐसा एक बार नहीं बार-बार होना चाहिए
खबरों में कुछ दिनों पहले काश्मीर में सैनिकों के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर ढेरों ब्रेकिंग न्यूज चल रही थी जिसे देखने और सुनने के बाद पूरे देश में वहां चल रहे हालात की एक तस्वीर लोगों के सामने आई इससे ये भी अंदाजा लगाया जा सकता कि हमारे सैनिक किन परिस्थितियों के साथ वहां पर रह रहे हैं। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपके हाथ भी सैनिको को सलाम करने के लिए उपर उठ जाएंगे।
पढें: चोरी-छुपे ऐसे करें अपने एंड्रायड फोन में ये काम!
दरअसल हुआ ये कि हमारे सैनिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में जैसे ही दाखिल हुए लोगों ने तहे दिल से उनका स्वागत किया, मैजर Gaurav Arya ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जो काफी वायरल हो चुका है।
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने भाषण में कहा था क्या हम एक परंपरा नहीं शुरु कर सकते जिसमें हम अपने देश की डिफेंस फोर्सेस का आदर करें। शायद ये उसी स्पीच का नतीजा है। ट्विटर पर शेयर किए गए ट्विट के बाद कई सेलेब्स ने इस पर ट्विट भी किए ।


Click it and Unblock the Notifications







