अगर किसी गलत बैंक अकाउंट में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिये हैं, तो ऐसे ले सकते हैं वापस
एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करना बेहद आसान है, इंटरनेट पर लगभग तुरंत ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन अगर आपने गलत बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया तो क्या होगा? ऐसा होता है और यह एक बड़ी समस्या है जिसके लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा तुरंत कुछ कदम उठाने की आवश्यकता होती है क्योंकि पैसा अपने आप वापस नहीं आएगा। यहाँ पर हमने कुछ स्टेप्स बताये है जिन्होंने नेट बैंकिंग की मदद से गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, ट्रांजेक्शन करते समय सही बेनिफिसरी अकाउंट की जानकारी प्रदान करने के लिए पैसे भेजने वाले जिम्मेदार है। इसका मतलब यह है कि एक बार ट्रांसफर हो जाने के बाद, बेनिफिसरी के अनुमोदन के बिना इसे उलटना लगभग असंभव है। इसलिए यूजर्स को लेन-देन करने से पहले कम से कम दो बार बेनिफिसरी की डिटेल्स को ठीक से चेक कर लेना चाहिए। हालाँकि, कुछ मामलों में गलतियाँ हो जाती हैं, जिसका अर्थ है कि लोगों को गलती से पैसे किसी दूसरे के अकाऊंट में चले जाते है।
अगर आपने गलत बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं तो फिर क्या करें
स्टेप 1) अपने बैंक और अपने स्थानीय बैंक मैनेजर को तुरंत सूचित करें, और उन्हें ट्रांजेक्शन के सभी डिटेल्स प्रदान करें, जिसमें समय, गलत अकाउंट और बेनिफिसरी अकाउंट शामिल होना चाहिए।
स्टेप 2) बैंक एक सुविधाकर्ता के रूप में कार्य कर सकता है और आपको उस बैंक या शाखा की मदद लेने को बोल सकता है जिसमें आपने पैसे भेज दिए है और आप उस बैंक से ट्रांजेक्शन को वापस करने का अनुरोध कर सकते हैं। यदि प्राप्तकर्ता उसी बैंक से है, तो बैंक प्राप्तकर्ता से संपर्क कर सकता है और उनकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ट्रांजेक्शन को दुबारा भेज दिया जा सकता है।
स्टेप 3) ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी एक्टिविटी के साथ अपने सभी कम्युनिकेशन का उचित लॉग बनाए रखना महत्वपूर्ण है। यदि प्राप्तकर्ता पैसे वापस ट्रांसफर करने से इनकार करता है, तो आपको कानूनी मार्ग अपनाना पड़ सकता है और समय भी लग सकता है।
गलत ट्रांजेक्शन करने से कैसे बचें
1) प्रेषक के रूप में, एक कस्टमर बैंक की वेबसाइट पर सही IFSC कोड और सही बैंक अकाउंट संख्या का उपयोग करके सही जानकारी दर्ज करने के लिए जिम्मेदार होता है। ट्रांजेक्शन करने से पहले दो या तीन बार वेरिफाई करना ही बेहतर है।
2) यदि आप कोई बहुत बड़ा ट्रांजेक्शन कर रहे है तो पैसे भेजने के बाद उसको फोन कॉल या मैसेज करके जरूर पूछें।
3) कोई बहुत बड़ा पेमेंट भेज रहे हैं, तो 50 रुपये या 100 रुपये भेजकर पहले देख सकते हैं कि अकाउंट सही है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications







