Vivo स्मार्टफोन पर 11,000 रुपए से भी ज्यादा की छूट, आज सेल का आखिरी दिन
मोबाइल का वॉर इंडिया में काफी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। साल 2018 में दुनिया भर की कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए हैं। भारत अब स्मार्टफोन का अब बहुत बड़ा मार्केट बन गया है। जिसका फायदा ई-कॉमर्स कंपनियां भी उठा रही है। इस वजह से कोई ना कोई कंपनियों स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर्स को पेश करते ही रहती है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स उनके साइट से खरीदारी करें।

इसी तर्ज पर नए साल यानि 2019 में भी सेल की शुरुआत हो चुकी है। अमेजन कंपनी ने इस नए साल की पहली सेल का आयोजन किया है, जिसका आज आखिरी दिन है। इस सेल का नाम Vivo Carnival है। Vivo Carnival को दो दिन के लिए आयोजन किया गया था। इस सेल के नाम से आपको बता चल गया होगा कि इसमें वीवो के स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिल रहे हैं।
Vivo Carnival का आखिरी दिन
इस सेल के तहत आपको वीवो के स्मार्टफोन पर 11,400 रुपए तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन खरीदते वक्त अगर आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करेंगे तो आपको 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। आइए आपको बतातें है कि इस सेल में आप कौन-कौनसे वीवो स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
Vivo Nex:- आपने वीवो नेक्स फोन के बारे में तो सुना ही होगा। यह स्मार्टफोन 2018 में ही कंपनी ने लॉन्च किया था। ऐसे में अगर आप इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन की असल कीमत 47,990 रुपए है, जबकि इस सेल के दौरान आपको यह फोन सिर्फ 39,990 रुपए में मिल जाएगा। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को 8,000 रुपए का बड़ा फायदा होगा। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Vivo V9 Pro:- इस फोन को भी डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 19,990 रुपए है लेकिन Vivo Carnival में इस फोन को 17,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 जीबी रैम और शानदार कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इस फोन में भी 4,000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
Vivo V11 और Vivo V11 Pro:- इन दोनों स्मार्टफोन पर भी शानदार ऑफर्स चल रहे हैं। Vivo V11 की कीमत 24,990 रुपए है लेकिन इसे सिर्फ 20,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में भी 4,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। वहीं Vivo V11 Pro की कीमत 28,990 रुपए है लेकिन इस सेल में इस फोन को सिर्फ 25,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
लिहाजा वीवो को अच्छे फोन को कम कीमत में खरीदने का आज आपके पास एक बेहद अच्छा मौका है। आपको बता दें कि यह सेल आज ही खत्म होने वाली है। अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं फोन को बुक करें।


Click it and Unblock the Notifications








